सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में अब डॉक्टर ने कही ये बात, पढ़ें पूरी खबर
Sushant Singh Rajput Death रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सुशांत GF रिया चक्रवर्ती के व्यवहार से खुश नहीं थे।
नई दिल्ली, जेएनएनl सुशांत सिंह राजपूत के मनोचिकित्सक ने खुलासा किया है कि वह अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को मिस करते थे और उन्हें ब्रेकअप पर पछतावा होता था। सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु 14 जून, 2020 को हुई थी। अब हर कोई पता लगाना चाहता है कि 'काई पो चे' अभिनेता ने ऐसा कठोर कदम क्यों उठाया।उन्होंने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा था। कथित तौर पर वह अवसाद से पीड़ित थे और उपचार भी करा रहे थे। मुंबई पुलिस ने अब उनके मनोचिकित्सक केसरी चावड़ा का बयान दर्ज किया है।
उन्होंने अभिनेता के मानसिक स्वास्थ्य और उनकी पूर्व-गर्लफ्रेंड को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। ब्रेकिंग बूम की एक रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर ने खुलासा किया है कि सुशांत को शो पवित्रा रिश्ता की सह-कलाकार अनीता लोखंडे के साथ रिश्ता टूटने का पछतावा था। View this post on Instagram A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty) on Jan 20, 2020 at 9:31pm PST
कहा जाता है कि सुशांत पिछले छह महीनों में तीन बार डॉक्टर के पास गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि डॉक्टर ने खुलासा किया कि सुशांत पिछले एक साल से अवसाद में थे और वह रात में सो नहीं पाते थे। वह अजीब ख्याल रखता थे। अंकिता लोखंडे के साथ उनके ब्रेकअप के बाद कुछ समय के लिए सबकुछ अच्छा चल रहा था लेकिन बाद में कुछ असफल रिश्तों ने उन्हें एहसास दिलाया कि कोई भी उन्हें पसंद नहीं करता था। कहा जाता है कि डॉक्टर ने कृति सैनन और एक निर्देशक की बेटी का उल्लेख किया है, जिनके साथ सुशांत का रिश्ता रहा था। उनके दोनों रिश्ते विफल रहे है।
बाद में रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सुशांत GF रिया चक्रवर्ती के व्यवहार से खुश नहीं थे और वे झगड़ते थे। डॉक्टर द्वारा उल्लिखित एक अन्य मुद्दा यह भी था कि सुशांत अलग-अलग तरह से एक चीज के बारे में सोचते थे। मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में कई लोगों को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। कल रिया चक्रवर्ती से पुलिस ने लगभग 9 घंटे तक पूछताछ की थी।