Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती के वकील का बयान, आदित्य ठाकरे से कभी नहीं मिली एक्ट्रेस

Sushant Singh Rajput Case सुशांत सिंह राजपूत के मामले में रिया चक्रवर्ती के वकील ने एक्ट्रेस का पक्ष लोगों के सामने रखा है।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Tue, 18 Aug 2020 05:28 PM (IST) Updated:Tue, 18 Aug 2020 05:44 PM (IST)
Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती के वकील का बयान, आदित्य ठाकरे से कभी नहीं मिली एक्ट्रेस
Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती के वकील का बयान, आदित्य ठाकरे से कभी नहीं मिली एक्ट्रेस

नई दिल्ली, जेएनएन।  Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद से इंटरनेट पर कई किस्में आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं। सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में एक एफआईआर दर्ज़ कराई है। उन्होंने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अब इस मामले में रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे का बयान सामने आया है। उन्होंने कई मुद्दों पर रिया का पक्ष रखा है। उन्होंने शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे और रिया के मुलाकात वाले आरोप पर भी प्रतिक्रिया दी है। 

न्यूज़ एजेंसी एएनआई  के मुताबिक, उन्होंने अपने ऑफ़िशियल स्टेटमेंट कहा है- 'रिया को पता नहीं है और वह आज तक कभी आदित्य ठाकरे से मिली भी नहीं हैं। उन्होंने कभी भी उनसे ना ही टेलीफोन पर और ना ही किसी और तरीके से बात की है। हालांकि, उन्होंने(रिया) उन्हें( आदित्य) को एक शिवसेना नेता के रूप में सुन रखा है। वह डिनो मोरिया को जानती हैं और सार्वजनिक रूप से बतौर इंडस्ट्री के सीनियर के रूप में मिल चुकी हैं।'

इसके अलावा रिया के वकील ने बिहार पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि कानून के मुताबिक, बिहार पुलिस को ज़ीरो एफआईआर दर्ज करके मामला मुंबई पुलिस को दे देना चाहिए था। रिया किसी भी गैर कानूनी जांच के सामने नहीं झुकेंगी। वहीं, उन्होंने इस मामले पर रिया पर लगे आरोपों को झूठ बताया है। कहा है कि मामले में राजनीति हो रही है। 

इसे भी पढ़िएः सुशांत सिंह—दिशा सालियान की पर्सनल चैट हुई वायरल, साइन करने वाले थे 60 लाख की ये बड़ी डील!

आपको बता दें कि बिहार सरकार के सिफारिश पर केंद्र सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सीबीआई जांज के आदेश दिया है। रिया इसका विरोध कर रही हैं। वहीं, ईडी भी इस मुद्दे में अपनी जांच कर रहा है। वह मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल की जांच कर रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग आपस में बहस कर रहे हैं। 

Photo Credit- Rhea Instagram

chat bot
आपका साथी