सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का भी हो गया ब्रेकअप!

बॉलीवुड की एक और जोड़ी के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। ये जोड़ी है सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की, जो पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में थे। सूत्रों की मानें तो सुशांत ने अंकिता का साथ छोड़ दिया है और वह अपने लिए एक नया घर

By Tilak RajEdited By: Publish:Fri, 25 Mar 2016 09:00 AM (IST) Updated:Fri, 25 Mar 2016 07:54 PM (IST)
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का भी हो गया ब्रेकअप!

मुंबई। बॉलीवुड की एक और जोड़ी के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। ये जोड़ी है सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की, जो पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में थे। सूत्रों की मानें तो सुशांत ने अंकिता का साथ छोड़ दिया है और वह अपने लिए एक नया घर ढूंढ रहे हैं।

सुशांत और अंकिता लोखंडे को पिछली बार एक अवार्ड शो में एक साथ देखा गया था। लेकिन इसके बाद सुशांत अकेले ही हर फंक्शन में नजर आए। पिछले दिनों सुशांत की बर्थडे पार्टी में भी अंकिता नजर नहीं आईं। उम्मीद थी कि अंकिता इस पार्टी में जरूर नजर आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं है। इसके बाद से ही ये बात सामने आईं कि सुशांत और अंकिता के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

देखिए, ये कैसे कपड़े पहनकर मुंबई की सड़कों पर निकलीं नरगिस फाखरी

सुशांत और अंकिता की मुलाकात साल 2009 में एक टीवी सेट पर हुई थी। यहीं से इनके बीच दोस्ती हुई और ये रिश्ता आगे बढ़ता चला गया। बताया जाता है कि पिछले कुछ सालों से ये दोनों साथ रह रहे थे। खबरें तो ये भी सुनने को मिली थीं कि इन दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। जब इस बारे में इनसे पूछा गया तो जवाब मिला, 'समय आने पर सच्चाई सामने आ जाएगी।'

लेकिन अब सुनने को मिल रहा है कि सुशांत ने घर छोड़ दिया है। वह जुहू के एक होटल में रह रहे हैं और अपने लिए एक घर की तलाश में हैं। हालांकि अभी तक अंकिता और सुंशात ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। इसलिए इनके अलग होने की कोई ठोस वजह सामने नहीं आ रही है।

बता दें कि भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर बन रही फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी कर ली है, जिसमें वो लीड रोल में हैं। जल्द ही सुशांत फिल्म 'राबता' की शूटिंग के लिए देश से बाहर जाएंगे, जहां वो लंबा समय गुजारेंगे। सुना है इस दौरान भी अंकिता उनके साथ नहीं जा रही है, वो मुंबई में ही रहेंगी।

chat bot
आपका साथी