क्यों रुकी सुशांत और परिणीति की 'तकादुम', होमी ने बताई असली वजह

होमी की लास्ट डायरेक्टोरियल फ़िल्म फाइडिंग फेनी है, जिसमें अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, नसीरूद्दीन शाह और पंकज कपूर लीड रोल्स में थे।

By मनोज वशिष्ठEdited By: Publish:Mon, 24 Apr 2017 05:22 PM (IST) Updated:Mon, 24 Apr 2017 05:22 PM (IST)
क्यों रुकी सुशांत और परिणीति की 'तकादुम', होमी ने बताई असली वजह
क्यों रुकी सुशांत और परिणीति की 'तकादुम', होमी ने बताई असली वजह

मुंबई। होमी अदजानिया की फ़िल्म तकादुम को भूले तो नहीं हैं, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत, परिणीति चोपड़ा और इरफ़ान ख़ान लीड रोल निभाने वाले थे। अब फ़िल्म को लेकर एक ज़रूरी सूचना आई है। 

पिछले साल जून में होमी ने तकादुम बनाने के एलान किया था। अक्टूबर में इसकी शूटिंग शुरू होने वाली थी, मगर इसके बाद फ़िल्म के बारे में कोई ख़बर नहीं आई, तो मान लिया गया कि तकादुम ठंडे बस्ते में चली गई है। हालांकि ऐसा नहीं है। एक इवेंट में होमी ने बताया कि तकादुम को शेल्व नहीं किया गया है, बल्कि इसे होल्ड पर रखा गया है, क्योंकि वो स्क्रिप्टिंग से ख़ुश नहीं थे। होमी ने कहा- "जब फ़िल्म की कहानी का अनुवाद अंग्रेजी से हिंदी सेटअप में किया गया तो ऐसा लगा कि मुंबई में कहानी को जबरन ठूसा जा रहा है। मैंने इसे सुधारने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब इसे फिर से लिखा जा रहा है। अभी इसे शेल्व नहीं किया गया है। इसकी संभावना अभी भी क़ायम हैं।"

ये भी पढ़ें: सोहा अली ख़ान के बाद अब इस स्टार ने भी दी गुड न्यूज़

होमी की लास्ट डायरेक्टोरियल फ़िल्म फाइडिंग फेनी है, जिसमें अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, नसीरूद्दीन शाह और पंकज कपूर लीड रोल्स में थे। होमी आजकल राब्ता के लिए चर्चा में हैं, जिसे दिनेश विजन ने डायरेक्ट किया है, जबकि होमी को-प्रोड्यूसर हैं। इस फ़िल्म में सुशांत और कृति सनोन लीड रोल्स में हैं।

ये भी पढ़ें: बाहुबली 2 के बाद प्रभास की अगली फ़िल्म का टाइटल फिक्स

होमी कहते हैं, "शुरुआती कहानी मुझे बहुत अच्छी लगी थी, जो न्यूयॉर्क की पृष्ठभूमि में कही गई थी और मैं इसे ही मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनाने की कोशिश कर रहा ता। जब हमने इसका अनुवाद किया तो लगा कि इस तरह के लोग मुंबई में तो नहीं रहते। मुझे ये जबरदस्ती लगी।" कहानी से संतुष्ट ना होने पर होमी की टीम ने तय किया कि फ़िल्म को फिलहाल रोक लिया जाए और स्टार कास्ट ने भी होमी के फ़ैसले का सम्मान किया। वैसे बता दें कि सुशांत और परिणीति शुद्ध देसी रोमांस में साथ काम कर चुके हैं।

chat bot
आपका साथी