Sunny Leone ने उठाया साइकिलिंग का लुत्फ, वीडियो शेयर कर कहा- ‘पकड़ सको तो पकड़ लो’

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी अपने हॉट एंड़ बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज वीडियो फैंस के साथ शेयर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट देती रहती हैं। अब उन्होंने कुछ तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 27 Jun 2021 11:30 AM (IST) Updated:Sun, 27 Jun 2021 11:30 AM (IST)
Sunny Leone ने उठाया साइकिलिंग का लुत्फ, वीडियो शेयर कर कहा- ‘पकड़ सको तो पकड़ लो’
Sunny Leone enjoyed cycling, shared video and said- 'Catch me if you can'. photot surce @manav.manglani instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी अपने हॉट एंड़ बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज वीडियो फैंस के साथ शेयर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट देती रहती हैं। अब उन्होंने कुछ तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

एक्ट्रेस ने शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो साइकिल चलाती दिख रही हैं। वीडियो में उनके साथ उनके पति डेनियल वेबर भी दिखाई दे रहे हैं। पहली दो तस्वीरों एक्ट्रेस सनी लियोनी साइकिल पर बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं। सनी और डेनियल की इस लेटेस्ट वीडियो और फोटोज को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

इन फोटोज, वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक्ट्रेस सनी लियोनी ने शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘अगर पकड़ सको तो पकड़ लो।’ हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए कराए फोटोशूट की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिनमें बेहद बोल्ड लुक में पोज देती नजर आ रही हैं। सनी की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने दिल खोलकर लाइक कमेंट किया था।

आपको बता दें कि सनी लियोनी ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू फिल्म ‘जिस्म 2’ से किया है। जिसके बाद उन्हें कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। जल्द ही अभिनेत्री विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ‘अनामिका’ में नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज को विक्रम भट्ट और कृष्णा भट्ट के लोनरेंडर प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया जा रहा है। ये वेब सीरीज एम एक्स प्लेयर पर रिलीज की जाएगी। इसके अलावा मनोवैज्ञानिक थ्रिलर ‘शेरो’ में नजर आने वाली हैं। साथ ही वो पीरियड ड्राम फिल्म ‘द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव’ में अहम रोल प्ले करती दिखाई देगी।

chat bot
आपका साथी