Stars Get-Together Party: जैकी श्रॉफ के घर हुआ 80 के दशक के स्टार्स का गेट टुगेदर, लगा सितारों का जमावड़ा

Stars Get-Together Party जैकी श्रॉफ के मुंबई स्थित घर पर 11वीं गेट-टुगेदर रीयूनियन पार्टी का आयोजन किया गया था जहां 80 के दशक के सुपरस्टार्स ने भाग लिया और पार्टी में जमकर मस्ती की है। पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 13 Nov 2022 08:51 PM (IST) Updated:Sun, 13 Nov 2022 08:51 PM (IST)
Stars Get-Together Party: जैकी श्रॉफ के घर हुआ 80 के दशक के स्टार्स का गेट टुगेदर, लगा सितारों का जमावड़ा
stars enjoy get together party at Jackie Shroff house Chiranjeevi Anil Kapoor and Anupam Kher including these stars in gathering

नई दिल्ली, जेएनएन। Stars Get-Together Party: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ के मुंबई स्थित घर पर एक रीयूनियन पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें 80 के दशक के बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर साउथ के सितारों ने भी भाग लिया।  

ऐसी थी पार्टी की थीम

जानकारी के अनुसार इस गेट टुगेदर पार्टी में इस बार महिलाओं को लिए सिल्वर, ऑरेंज कलर की ड्रेस थी जबकि अभिनेताओं के लिए ग्रे, ऑरेंज कलर का ड्रेस कोड निर्धारित किया गया था और इस पार्टी में मेहमानों के लिए कई गेम और क्विज का भी आयोजन किया गया था। साथ ही पार्टी में मेहमानों को महाराष्ट्रियन खाना परोसा गया था।

इन सितारों ने लिया भाग

जैकी श्रॉफ और पूनम ढिल्लों की मेजबानी में आयोजित हुई 11वीं रीयूनियन पार्टी में साउथ के सुपर स्टार चिरंजीवी, वेंकटेश, खुशबू, शोभना, रेवती, मीनाक्षी शेषाद्री, सुहासिनी मणिरत्नम, टीना अंबानी और मधु ने भाग लिया था। जबकि हिंदी सिनेमा से अनुपम खेर, अनिल कपूर, राज बब्बर, विद्या बालन, सनी देओल, संजय दत्त, जैसी कलाकार मौजूद थे।

दो साल बाद हुआ पार्टी का आयोजन

बता दें कि ये कोरोना महामारी की गाइडलाइनों को ध्यान में रखते हुए इस पार्टी को पिछले दो सालों से स्थगित कर दिया गया था और अब हालात बेहतर होने के बाद ये पहली रीयूनियन पार्टी है, जिसमें में 80 के दशक के 30 से ज्यादा सितारे मौजूद थे।  

चिरंजीवी के घर हुई 10वीं रीयूनियन पार्टी वहीं, इससे पहले साल 2019 में 10वीं रीयूनियन पार्टी का आयोजन हैदराबाद में साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी के घर पर हुआ था, वहां कई 80 के दशक के सितारों ने भाग लिया था और खूब एंजॉय किया।      

यह भी पढ़ें: Black Panther Wakanda Forever Box Office Collection Day 2: मार्वल की फिल्म की कमाई में उछाल, पढ़ें पूरी खबर

chat bot
आपका साथी