शाहरुख की इफ्तार पार्टी में सितारों का जमघट, नहीं आए सलमान

मुंबई। सुपरस्टार शाहरुख खान के घर 'मन्नत' में कल रात ईद की पार्टी में सितारों का मेला लगा रहा। इस पार्टी में मेगास्टार अभिताभ बच्चन सहित सिनेजगत की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई। साथ ही उद्योगपति मुकेश अंबानी पत्‍‌नी नीता अंबानी के साथ और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पत्‍‌नी अंजलि के साथ मौजूद रहे।

By Edited By: Publish:Sun, 11 Aug 2013 09:56 AM (IST) Updated:Sun, 11 Aug 2013 09:57 PM (IST)
शाहरुख की इफ्तार पार्टी में सितारों का जमघट, नहीं आए सलमान

मुंबई। सुपरस्टार शाहरुख खान के घर 'मन्नत' में कल रात ईद की पार्टी में सितारों का मेला लगा रहा। इस पार्टी में मेगास्टार अभिताभ बच्चन सहित सिनेजगत की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई। साथ ही उद्योगपति मुकेश अंबानी पत्‍‌नी नीता अंबानी के साथ और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पत्‍‌नी अंजलि के साथ मौजूद रहे।

बच्चों का नाम क्यों न रखें सलमान और शाहरुख?

बिग बी जहां अपने बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय के साथ पहुंचे, दिलीप कुमार पत्नी शायरा बानो के साथ पहुंचे। इनके अलावा रितिक रोशन, करण जौहर, माधुरी दीक्षित, संजय लीला भंसाली, रोहित शेट्टी, संजय दत्त की पत्नी मान्यता, राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा, अनिल कपूर, सोनम कपूर, डेविड धवन, बोनी कपूर, श्रीदेवी, फराह खान, रवीना टंडन, जैकी श्राफ, राजकुमार संतोषी भी पहुंचे।

किंग खान की चेन्नई एक्सप्रेस की जबरदस्त ओपनिंग

पार्टी में शाहरुख पूरे परिवार के साथ दिखे। इस दौरान बिग बी उनके हाल में ही सरोगेट मां से जन्मे बेटे अबराम से भी मिले और उसे अपना आशीर्वाद दिया। बाद में ट्वीट किया, 'शाहरुख के घर पर ईद का जश्न शानदार रहा और उनका बेटा अबराम बहुत ही प्यारा है।'

पार्टी में नहीं दिखे कई बेहद करीबी

इस पार्टी में जहां तमाम हस्तियों की मौजूदगी चर्चा में रही वहीं कुछ बेहद करीबियों के न दिखने पर लोगों को आश्चर्य भी हुआ। पार्टी में शाहरुख के दुश्मन माने जाने वाले सलमान के भाई अरबाज खान पत्नी मलाइका के साथ नजर आए। जबकि आमंत्रण के बावजूद अजय और काजोल पार्टी में नहीं पहुंचे। दुश्मन से दोस्त बने अर्जुन रामपाल नदारद रहे। जबकि किंग खान की करीबी जूही चावला और प्रियंका चोपड़ा भी मन्नत नहीं पहुंचने वालों में शामिल हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी