Exclusive: प्रियंका और निक की शादी में मेहमानों को देने के लिए खरीदा गया ये ख़ास तोहफ़ा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी 2 दिसंबर को होने वाली है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Mon, 26 Nov 2018 07:55 PM (IST) Updated:Sat, 01 Dec 2018 08:04 AM (IST)
Exclusive: प्रियंका और निक की शादी में मेहमानों को देने के लिए खरीदा गया ये ख़ास तोहफ़ा
Exclusive: प्रियंका और निक की शादी में मेहमानों को देने के लिए खरीदा गया ये ख़ास तोहफ़ा

मुंबई। बॉलीवुड के गलियारों में सितारों की शादी की धूम है। दीपिका और रणवीर सिंह शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। अब प्रियंका और निक की बारी है जो दो और तीन दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी करेंगे और दोनों यहां पर पहुंच चुके हैं। शादी को लेकर भव्य तैयारी की गई है। प्रियंका और निक की शादी में जो गेस्ट आयेंगे उन्हें ख़ासतौर पर डिजाइन किया हुआ चांदी का सिक्का दिया जायेगा।

ये सिक्का मुंबई के एक जूलरी शॉप से बनवाया गया है। ये डिजाइनर सिक्का है जिसके एक तरफ़ NP यानि निक और प्रियंका और दूसरी तरफ़ गणेश-लक्ष्मी की तस्वीर है। शादी जोधपुर के एक भव्य महल में शाही अंदाज में होगी, जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है। दोनों के परिजन जोधपुर पहुंच चुके हैं। 

आपको बता दें कि, दिल्ली में कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग कर रही थी। प्रियंका चोपड़ा इस शादी को भव्य बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ने वाली और उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर सभी इंतजामों पर नजर रखी हैl इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा उनके विदेशी मेहमानों को देसी अंदाज महसूस करना चाहती हैं, जिसके लिए वह इस शादी को भारतीय टच भी दे रही हैंl जानकारी के अनुसार विवाह समारोह में शरीक होने वाले मेहमानों के लिए हेलिकॉप्टर बुक किए गए हैं। 

वायुमार्ग से जोधपुर एयरपोर्ट पर आने वाले मेहमानों को हेलिकॉप्टर के द्वारा ही सीधे जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस ले जाया जाएगा। इसके लिए 29 नवंबर और 3 दिसंबर के लिए हेलिकॉप्टर्स बुक करा लिए गए हैं, जो कि पांच से सात राउंड करेंगे। विवाह समारोह पश्चात इन मेहमानों को पुन: हेलिकॉप्टर के द्वारा ही सीधे जोधपुर एयरपोर्ट पर लाया जायेगा। उल्लेखनीय है कि इस शादी के लिए जोधपुर के ऐतिहासिक मेहरानगढ़ फोर्ट और राजशाही उम्मेद भवन पैलेस को 3 दिनों के लिए बुक किया गया है। 

बताते चलें कि, गुरुवार को प्रियंका और निक जोधपुर पहुंचे थे। इसके बाद दोनों के परिजन भी जोधपुर पहुंचे। धीरे-धीरे पूरे दिन मेहमान आते रहे और लगभग सभी लोग शादी के लिए जोधपुर पहुंच चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: Video: ‘बुढ़ापे’ को लेकर अजय और काजोल ने मारे एक दूसरे को ख़ूब ताने

chat bot
आपका साथी