सूरज पंचोली संग रेस्‍तरां गई लड़की ने कैमरा देख छिपाया मुंह

सूरज पंचोली का नाम जिया खान के बाद किसी लड़की के साथ नहीं जुड़ा है। लेकिन गुरुवार की रात सूरज एक अंजान लड़की के साथ दिखाई दिए। क्‍या ये लड़की सूरज की नई गर्लफ्रेंड है?

By Tilak RajEdited By: Publish:Sat, 30 Jan 2016 04:10 PM (IST) Updated:Sat, 30 Jan 2016 04:16 PM (IST)
सूरज पंचोली संग रेस्‍तरां गई लड़की ने कैमरा देख छिपाया मुंह

मुंबई। सूरज पंचोली का नाम जिया खान के बाद किसी लड़की के साथ नहीं जुड़ा है। लेकिन गुरुवार की रात सूरज एक अंजान लड़की के साथ दिखाई दिए। क्या ये लड़की सूरज की नई गर्लफ्रेंड है? ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। लेकिन लड़की ने मीडिया के कैमरों को देखकर जैसे मुंह छिपाया उससे तो कुछ ऐसा ही लगता है।

कंगना रनोट से रिलेशनशिप के मुद्दे पर रितिक रोशन ने तोड़ी चुप्पी

सूरज पंचोली और ये मिस्ट्री गर्ल मुंबई के बांद्रा रेस्तरां में रात करीब दस बजे पहुंचे थे। इनमें साथ एक शख्स और था। इन तीनों ने साथ में रेस्तरां में काफी समय बिताया। जब ये लोग रेस्तरां से बाहर निकले तो मीडिया के कैमरे इस मिस्ट्री गर्ल का चेहरा अपने कैमरे में कैद करने को बेकरार थे। लेकिन वो ऐसा कर नहीं सके, क्योंकि मिस्ट्री गर्ल ने अपने चेहरे को रेस्तरां से निकलने वक्त बालों से छिपा लिया था। इसके बाद जब गाड़ी में बैठने पर कैमरे ने मिस्ट्री गर्ल के चेहरे पर फोकस करना चाहा, तो उन्होंने चेहरा छिपाने के लिए गर्दन झुका ली।

मलाइका अरोड़ा ने छोड़ा अरबाज खान का घर, ले सकती हैं तलाक

बता दें कि सूरज पंचोली का नाम बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही एक्ट्रेस जिया खान के साथ जुड़ गया था। जिया ने साल 2013 में सुसाइड कर लिया था। जिया की मां का कहना है कि उसकी मौत के लिए सूरज जिम्मेदार है।

सूरज ने पिछले साल फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सलमान खान प्रोड्यूस इस फिल्म में उनके अपोजिट सुनील शेट्टी की बेटी अथिया हैं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन सूरज पंचोली को इस फिल्म से पहचान जरूर मिल गई।

पढि़ए हिरानी की फिल्म 'साला खड़ूस' का रिव्यू

chat bot
आपका साथी