'रज्जो' का संगीत

संगीतकार उत्तम सिंह फिर से बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता लेखक विश्वास पाटिल की महत्वाकांक्षी फिल्म 'रज्जो' के लिए उन्होंने संगीत दिया है। हाल ही में उन्होंने गानों की रिकॉर्डिग लंदन के मशहूर ऐबे रोड स्टूडियो में की है। यह वही स्टूडियो है, जहां

By Edited By: Publish:Thu, 27 Jun 2013 01:06 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jun 2013 01:52 PM (IST)
'रज्जो' का संगीत

मुबंई। संगीतकार उत्तम सिंह फिर से बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता लेखक विश्वास पाटिल की महत्वाकांक्षी फिल्म 'रज्जो' के लिए उन्होंने संगीत दिया है। हाल ही में उन्होंने गानों की रिकॉर्डिग लंदन के मशहूर ऐबे रोड स्टूडियो में की है। यह वही स्टूडियो है, जहां हॉलीवुड की मेगाबजट फिल्मों के गीत और संगीत रिकॉर्ड हुए हैं। उनमें 'स्टार वार्स' फ्रेंचाइजी की फिल्मों से लेकर 'हैरी पॉटर' सीरीज की फिल्में व 'लॉर्ड ऑफ रिंग्स' प्रमुख हैं। 'रज्जो' का निर्देशन विश्वास पाटिल ने ही किया है।

फिल्म एक अठारह साल के युवक और चौबीस साल की तवायफ की प्रेम कहानी पर आधारित है। महेश मांजरेकर फिल्म में हिजड़े का रोल कर रहे हैं। फिल्म का विषय बेहद बोल्ड है और इसलिए यह रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बन चुकी है। उत्तम सिंह ने इस फिल्म के संगीत के लिए चालीस साल बाद वायलिन का इस्तेमाल किया है। इससे पहले उन्होंने 'पाकीजा' में वायलिन बजाया था।

सूत्रों के मुताबिक, एक लंदन बेस्ड व्यापारी और उत्तम सिंह के प्रशंसक ने स्टूडियो में रिकॉर्डिग का पूरा खर्च वहन किया है। वह बीते महीने इंडियन सिनेमा के सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत आया था। यहां उसे उत्तम सिंह से मिलने का अवसर मिला। उसने 'रज्जो' के गाने सुने। वह काफी प्रभावित हुआ और उसने उत्तम सिंह व उनके पूरे क्रू को ऐबे स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड करने का न्यौता दे डाला। विश्वास पाटिल कहते हैं, 'मैं उत्तम सिंह से दस साल पहले संगीतकार नौशाद अली के घर पर मिला था। उसी समय तय कर लिया था कि अपनी फिल्म के लिए उन्हीं को संगीतकार लूंगा। फिल्म में कंगना रनौत, पारस अरोड़ा, प्रकाश राज, कुलदीप सरीन आदि की मुख्य भूमिका है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी