Zaroorat Song Release: शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा एक गाने में साथ आए नजर, 'जरुरत' गाना हुआ रिलीज

Zaroorat Song Release अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इसके अलावा अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल की बदौलत अपने प्रशंसकों को प्रभावित करने का मौका नहीं चूक रही हैं। सोनाक्षी अपनी दिलचस्प कहानियों के साथ मनोरंजन करती रहती हैl इस तरह लॉकडाउन में वह अपना समय बिता रही है।

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 04:50 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 07:39 AM (IST)
Zaroorat Song Release: शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा एक गाने में साथ आए नजर, 'जरुरत' गाना हुआ रिलीज
सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में एक वीडियो क्लिप भी शेयर की हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा एक साथ गाने 'जरुरत' में नजर आए हैl  इन दोनों के अलावा गाने में डॉ. किरण बेदी, पद्म विभूषण डॉ. सोनल मानसिंह (संसद सदस्य), लक्ष्मी अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और एनी चोयिंग ड्रोलमा सहित विविध क्षेत्रों के लोग हैं। इस गाने का निर्देशन वरुण प्रभुदयाल गुप्ता ने किया है।    

गाने की रिलीज पर खुश होकर शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा ने कहा हैं, 'हम गाने को लेकर श्रोताओं की प्रतिक्रिया जानने के लिए बेकरार है। गाना, कथा और रैप को खूबसूरती से लिखा गया है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि गाना जरुरत आज की आवश्यकता है और हमें उम्मीद है कि यह गाना लोगों को एक दूसरे के प्रति सहनशील होने के लिए प्रेरित करेगा।'    

'जरुरत' गाना 1 अक्टूबर, 2020 से सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इसके अलावा अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल की बदौलत अपने प्रशंसकों को प्रभावित करने का मौका नहीं चूक रही हैं। सोनाक्षी अपनी दिलचस्प कहानियों के साथ मनोरंजन करती रहती हैl इस तरह लॉकडाउन में वह अपना समय बिता रही है। वही वह अपने फैशन के लिए भी फेमस है। हाल ही में उन्होंने अपनी एक शानदार फोटो शेयर की थींl इसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। 

 

View this post on Instagram

When playing dress up was an everyday thing! Styled by @mohitrai and @miloni_s91 in @saakshakinni ❤️

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on Sep 29, 2020 at 7:13am PDT

सोनाक्षी सिन्हा ने एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया हैl इसमें उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने 10 वर्षों की झलकियां दी है। सोनाक्षी के कैप्शन में लिखा है कि कैसे वह अपनी यादों को संजो रही थी जब उन्हें बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने का मौका मिला। सोनाक्षी ने उल्लेख किया कि वह इसके बारे में कितनी अनिश्चित थी लेकिन उनके प्रशंसकों के प्यार ने उनके सभी संदेह को मिटा दिया था। सोनाक्षी ने कहा कि कैसे लोगों के प्यार ने उन्हें प्रोत्साहित किया और उनकी आलोचनाओं ने उन्हें बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी