सोनम कपूर ने फैंस के लिए इंस्‍टाग्राम पर कर डाला ये खुलासा

सोनम कपूर इन दिनों फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट पर बन रही बायोपिक फिल्‍म को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर एक तस्‍वीर शेयर इस फिल्‍म में अपने लुक का भी खुलासा कर दिया है। इस तस्‍वीर में अापको एक अलग ही सोनम कपूर की झलक देखने को मिलेगी।

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Mon, 04 May 2015 12:12 PM (IST) Updated:Mon, 04 May 2015 03:31 PM (IST)
सोनम कपूर ने फैंस के लिए इंस्‍टाग्राम पर कर डाला ये खुलासा

नई दिल्ली। सोनम कपूर इन दिनों फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट पर बन रही बायोपिक फिल्म को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर इस फिल्म में अपने लुक का भी खुलासा कर दिया है। इस तस्वीर में अापको एक अलग ही सोनम कपूर की झलक देखने को मिलेगी। वाकई में इस फिल्म में उनका लुक काफी दिलचस्प है।

सोनम कपूर की इस तस्वीर के साथ नीरजा भनोट की तस्वीर भी है, जिस देख कहा जा सकता है कि सोनम कपूर ने अपने लुक पर कड़ी मेहनत की है। अपनी तस्वीर के साथ सोनम कपूर ने लिखा है, 'सभी को नमस्कार, यह हूं मैं नीरजा के लुक में, नीरजा भनोट के लिए यह हमारी श्रद्धाजंली है, यह मेरी सबसे स्पेशल फिल्म है।' इस तस्वीर से पहले नीरजा भनोट की जिंदगी पर जारी की गई कॉमिक में भी सोनम कपूर का लुक सामने आया था।

सोनम कपूर की यह फिल्म नीरजा भनोट की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर हाईजैक हुए एक जहाज के कई यात्रियों को आतंकवादियों से बचाया था। वह उस जहाज की एयरहोस्टेस थीं। उन्हें अपनी जान बचाने का मौका भी मिला था, मगर उन्होंने खुद की बजाय तीन बच्चों की जान बचाकर साहस की मिसाल की थी।

अक्षय कुमार की फिल्म के बारे में ये क्या बोल गए अरविंद केजरीवाल!

अक्षय कुमार उठाएंगे नौकरानी की बेटी की शादी का पूरा खर्च!

chat bot
आपका साथी