#9pm9minute: पटाखे जलाने वालों पर भड़कीं सोनम कपूर, बोलीं- ‘तुम्हें क्या लगता है ये दीवाली है?’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद कल यानी 5 अप्रेल को रात 9 बजे सभी ने दीए जलाए। इसी बीच कुछ लोगों ने पटाखे भी जलाए जिन पर सोनम कपूर भड़की हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Mon, 06 Apr 2020 10:07 AM (IST) Updated:Mon, 06 Apr 2020 10:25 AM (IST)
#9pm9minute: पटाखे जलाने वालों पर भड़कीं सोनम कपूर, बोलीं- ‘तुम्हें क्या लगता है ये दीवाली है?’
#9pm9minute: पटाखे जलाने वालों पर भड़कीं सोनम कपूर, बोलीं- ‘तुम्हें क्या लगता है ये दीवाली है?’

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद कल यानी 5 अप्रेल को रात 9 बजे सभी ने दीए जलाए। सेलेब्स से लेकर आम लोग तक सभी ने अपने-अपने घरों की लाइट्स बंद कीं और बालकनी में दीए और टॉर्च जलाकर भारत की एकता की ताकत दिखाई। लेकिन इन सबके बीच बहुत सारे लोगे ऐसे भी थे जिन्होंने पटाखे जलाना शुरू कर दिए। दीपक और टॉर्च की रोशनी के बीच पटाखों की आवाज़ देश के कई शहरों सुनाई दी। सोशल मीडिया पर पटाखे जलाने वाले लोगों को जमकर ट्रोल भी किया गया। इसी बीच सोनम कपूर जो फिलहाल दिल्ली में मौजूद हैं, ने भी ऐसे लोगों को लताड़ लगाई है।

अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट के जरिए सोनम पटाखे जलाने वालों पर जमकर बरसी हैं। सोनम इतने गुस्से ने गुस्से में  ट्वीट किया, ‘लोग पटाखे जला रहे हैं। आप लोगों को क्या लगता है ये दीवाली है? मैं बहुत कन्फ्यूज हूं'।

People are bursting crackers. Just FYI . They dogs are freaking out. Do people think it’s Diwali? I’m so confused.

— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) April 5, 2020

There was complete peace and quite, and now the birds ,dogs and sirens are freaking out in south Delhi because some morons decided to burst fire crackers tonight.— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) April 5, 2020

हालांकि सोनम के इस ट्वीट पर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। एक्ट्रेस के ट्वीट पर कमेंट कर लोग उनका मज़ाक उड़ा रहे हैं और उन्हें सीरियसली न लेने की बात कह रहे हैं। कुछ यूजर ने तो अनिल कपूर की वो फोटो और वीडियो भी ट्वीट कर दिए जिसमें अनिल पटाखे जलाते हुए नजर आ रहे हैं और सोनम कपूर इस दौरान उनके साथ मौजूद हैं।

Awww...So much concern for animals..!! What happened during the video below? pic.twitter.com/AmpprQ8oX2

— Vertigo_Warrior (@VertigoWarrior) April 5, 2020

pic.twitter.com/BgtFCWThtF— Ashok Shrivastav (@AshokShrivasta6) April 5, 2020

You look happy Sonam pic.twitter.com/BYmINitev6— Being Sarika (@Maango_maan) April 6, 2020

chat bot
आपका साथी