'अकीरा' के बाद इस खिलाड़ी के किरदार में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्‍हा!

फिल्‍म 'अकीरा' में एंग्री कॉलेज गर्ल का किरदार निभाने के बाद सोनाक्षी सिन्‍हा अपनी अगली फिल्‍म में एक रेसलर की भूमिका में नजर आ सकती हैं।

By Tilak RajEdited By: Publish:Mon, 29 Aug 2016 11:58 AM (IST) Updated:Mon, 29 Aug 2016 12:08 PM (IST)
'अकीरा' के बाद इस खिलाड़ी के किरदार में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्‍हा!

नई दिल्ली। जल्द ही सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'अकीरा' रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सोनाक्षी ऐसे अवतार में नजर आएंगी, जिसमें उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया। अब चर्चा शुरू हो गई है कि 'अकीरा' के बाद सोनाक्षी अपनी अगली फिल्म में किस अवतार में नजर आएंगी।

'अकीरा' में सोनाक्षी ने एक एंग्री कॉलेज गर्ल का किरदार निभाया है, जो एक फाइटर भी है। सोनाक्षी ने फिल्म में काफी एक्शन सीन किए हैं। इसके लिए उन्होंने फाइट के कई फॉर्म की ट्रेनिंग भी ली थी। 'अकीरा' का ट्रेलर देख पता लग रहा है कि सोनाक्षी ने फिल्म के लिए कितनी मेहनत की है।

पिता शत्रुघ्न सिन्हा की राह पर नहीं चलना चाहती सोनाक्षी

सोनाक्षी इन दिनों 'अकीरा' की प्रामोशन में जुटी हुई हैं। हाल ही में बॉलीवुडलाइफ.कॉम को दिए एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी ने बताया कि वह अगली फिल्म में किस अवतार में नजर आ सकती हैं। सोनाक्षी से पूछा गया था कि वह पीवी सिंधू, साक्षी मलिक और दीपा करमाकर में से किसका किरदार फिल्म में निभाना चाहेंगी? इस पर सोनाक्षी ने जवाब दिया, 'मैं पीवी सिंधू या साक्षी मलिक का किरदार निभा सकती हूं। मैं दीपा की तरह जिमनास्ट नहीं बन सकती। मैं रेसलिंग या बैडमिंटन खेल सकती हूं, लेकिन जिमनास्ट नहीं।'

बता दें कि सोनाक्षी स्कूल और कॉलेज में खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती रही हैं। अक्षय कुमार के अपोजिट फिल्म 'हॉलीडे' में भी सोनाक्षी एक रेसलर की भूमिका में नजर आ थी।

chat bot
आपका साथी