Sonakshi Sinha ने शेयर किया थ्रोबैक फोटो, इनफिनिटी पूल में यूं किया एंजॉय

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा नेटफ्लिक्स की आगामी वेब सीरीज में अपने किरदार को लेकर काफी चर्चा हैं और अपने रोल को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ नई जानकारी शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 08:26 AM (IST) Updated:Sat, 27 Mar 2021 08:26 AM (IST)
Sonakshi Sinha ने शेयर किया थ्रोबैक फोटो, इनफिनिटी पूल में यूं किया एंजॉय
Sonakshi Sinha shared a throwback photo. photo source @aslisona instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा नेटफ्लिक्स की आगामी वेब सीरीज में अपने किरदार को लेकर काफी चर्चा हैं और अपने रोल को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ नई जानकारी शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो एंजॉय करती नजर आ रही हैं।

बता दें कि सोनाक्षी पिछले साल मालदीव अपने बेस्टफ्रेंड के साथ घूमने गई थी और तभी उन्होंने स्विमिंग पूल में एंजॉय करते हुए फोटोशूट कराया था। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, ‘टेक मी बैक।’ इस तस्वीर में वो सनसेट के वक्त इनफिनिटी पूल में ड्रिंक पीते हुए एंजॉय करती नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, फोटो को इंस्टाग्राम पर अब तक (खबर लिखें जाने तक) साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

साथ ही कई बॉलीवुड कलाकार इस फोटो पर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस नम्रता पुरोहित ने फोटो पर कमेंट कर लिखा, ‘मुझे आपने साथ ले चलना।’ सनम रतनसी ने लिखा, ‘मुझे अपने साथ ले लो।’ अभिनेता प्रियांक शर्मा ने भी कमेंट कर उनकी इस तस्वीर की तारीफ की है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

वहीं इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट सेल्फी शेयर की थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। उनकी इस फोटो को भी फैंस से दिल खोलकर लाइक किया था।

अगर बात उनके वर्कफ्रंट की करें तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भुज: द प्राइज ऑफ इंडिया’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो अजय देवगन, संजय दत्त, नोरा फतेही और शरद केलकर के साथ अहम किरदार में दिखाई देंगी। इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा सोनाक्षी नेटफ्लिक्स की अनटाइल्ड वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं, इस वेब सीरीज में वो एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं।

chat bot
आपका साथी