सोनाक्षी सिन्हा को इस अंदाज में स्विमिंग पूल में उतरता देख लोगों ने पूछा- पापा की परी हो या जल परी?

सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और उनकी आखिरी रिलीज दबंग 3 है जो 2019 में सिनेमाघरों में आयी थी। सोनाक्षी आखिरी बार भुज-द प्राइड ऑफ इंडिया में देखी गयी थीं जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 10:17 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 07:10 AM (IST)
सोनाक्षी सिन्हा को इस अंदाज में स्विमिंग पूल में उतरता देख लोगों ने पूछा- पापा की परी हो या जल परी?
Sonakshi Sinha Bold Photo in Swimming Pool. Photo-instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्मों में अपने हुनर से अलग पहचान बनायी है। सोना ने सलमान खान के साथ दबंग फिल्म से बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया था और अब उन्हें इंडस्ट्री में लगभग 12 साल हो चुके हैं। सोनाक्षी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया में भी काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी तस्वीरों को फैंस और यूजर्स के साथ शेयर करती रहती हैं। सोनाक्षी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की है, जिसमें वो स्विमिंग पूल के अंदर नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर में सोना पानी के अंदर कमर से ऊपर डूबी हुई हैं और मुड़कर कैमरे की ओर देख रही हैं। तस्वीर कहां ली गयी है, यह सोनाक्षी ने नहीं लिखा है, मगर यूजर्स अपने-अपने हिसाब से दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने सोनाक्षी की इस तस्वीर की तारीफ की है। उन्हें हॉट कहा है तो किसी ने खूबसूरत कहा। कुछ फैंस ऐसे भी हैं, जो पानी के अंदर खड़ी सोनाक्षी को सर्दी के मौसम से जोड़कर देख रहे हैं और उनके पानी में रहने पर खुद ठंड महसूस कर रहे हैं। कुछ फैंस ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा कि वो तो नहा ही नहीं रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि पापा की परी कहें या जल परी।

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

दरअसल, सोनाक्षी अपने डैड के काफी करीब हैं और शत्रुघ्न सिन्हा भी उन पर जान छिड़कते हैं। करियर की बात करें तो सोनाक्षी की आखिरी रिलीज भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया है, जिसमें उन्होंने एक जांबाज ग्रामीण महिला का किरदार निभाया था। 1971 युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में अजय देवगन ने लीड रोल निभाया था। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। सोनाक्षी ने अजय के साथ सन ऑफ सरदार में भी काम किया था। सोनाक्षी अब डबल एक्स एल फिल्म में नजर आएंगी। सिनेमाघरों में सोना की आखिरी रिलीज फिल्म दबंग 3 है, जो 2019 में आयी थी।

chat bot
आपका साथी