सोनाक्षी को अभी से सताने लगी 'अर्थ 2.0' की चिंता

खबर आई है कि नासा के केपलर अंतरिक्ष दूरबीन से सौर मंडल से बाहर एक ऐसा ग्रह तलाशा गया है जो धरती जैसा है। इसे अर्थ 2.0 नाम दिया गया है। इस बात को सुनकर न सिर्फ आम लोग बल्कि बॉलीवुड हस्तियां भी बेहद उत्साहित हैं। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस

By Monika SharmaEdited By: Publish:Fri, 24 Jul 2015 12:05 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jul 2015 12:28 PM (IST)
सोनाक्षी को अभी से सताने लगी 'अर्थ 2.0' की चिंता

मुंबई। खबर आई है कि नासा के केपलर अंतरिक्ष दूरबीन से सौर मंडल से बाहर एक ऐसा ग्रह तलाशा गया है जो धरती जैसा है। इसे अर्थ 2.0 नाम दिया गया है। इस बात को सुनकर न सिर्फ आम लोग बल्कि बॉलीवुड हस्तियां भी बेहद उत्साहित हैं।

सुनील शेट्टी की बेटी क्यों खुद को मान रही हैं खुशकिस्मत?

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस खबर को सुनकर खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की और साथ ही एक ऐसी बात कही जो आपका दिल छू लेगी। सोनाक्षी ने उम्मीद जताई कि जिस तरह हमने अपने ग्रह को बर्बाद किया है, उसी तरह नए ग्रह को बर्बाद नहीं करेंगे।

सोनाक्षी ने ट्वीट किया, 'हमनें अपने जैसा ग्रह अर्थ 2.0 ढूंढ लिया है। मैं उम्मीद करती हूं कि हम इसे भी उस तरह बर्बाद नहीं करेंगे जिस तरह हमने अपने ग्रह को बर्बाद किया है।'

अर्थ 2.0, धरती जैसा ही ग्रह बताया जा रहा है। माना जा रहा कि ये नया ग्रह जीवन की सभी परिस्थितियों व संभावनाओं को समेटे हुए है।

नीरज घेवन की 'मसान' देखकर रो पड़ी परिणीति चोपड़ा

chat bot
आपका साथी