सोहा अली खान ने शेयर की बेटी इनाया और पापा कुणाल की खूबसूरत तस्वीर
कुणाल 19 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली फिल्म गोलमाल अगेन में नज़र आएंगे।
मुंबई। नवरात्री के शुभ अवसर पर पटौदी खानदान में खुशियां आईं थीं। सैफ़ अली ख़ान की बहन सोहा अली ने बेबी गर्ल को नवमी के दिन मतलब 29 सितंबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया था। अब इस बेबी गर्ल के तस्वीर सामने आई है जिसमें वो अपने डैड कुणाल के साथ हैं।
सोहा अली ख़ान ने अपनी बेटी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में पापा कुणाल अपनी बेटी को गोदी में लिए हुए हैं। खैर, बेबी गर्ल का फेस नहीं दिख रहा है लेकिन पापा का बेटी के लिए प्यार जरूर झलक रहा है। आपको बता दें कि, कुणाल-सोहा की बेबी गर्ल का नामकरण कुछ दिन पहले किया गया। इस बेबी गर्ल का नाम इनाया नौमी खेमू (Inaaya Naumi Kemmu) है। इसकी जानकारी खुद कुणाल ने ट्विटर के जरिए दी थी। बता दें कि, सोहा और कुणाल का ये पहला बेबी है। कुणाल ने सोहा को पेरिस में प्रपोज़ किया था और इसके छह महीने बाद ही इन्होंने 25 जनवरी 2015 में शादी की थी। करीना और सैफ़ के तैमूर के बाद अब परिवार में सबसे छोटा सदस्य सोहा और कुणाल की ये बेबी ही है। A post shared by Soha (@sakpataudi) on Oct 11, 2017 at 5:18am PDT
यह भी पढ़ें: पूजा भट्ट ने बताया कैसी बन रही है नयी सड़क
बताते चलें कि, करीना कपूर ख़ान की तरह ही मां बनने के बाद सोहा भी अपना काम जारी रखेंगी। ख़बर है कि दिसंबर से वो अपनी अगली फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर 3 की शूटिंग शुरू करेंगी। वही कुणाल 19 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली फिल्म गोलमाल अगेन में नज़र आएंगे।