Shweta Tiwari के पति Abhinav Kohli को मिली जमानत, मां Poonam ने बहू पर लगाया ये गंभीर आरोप

श्वेता तिवारी की अभिनव से दूसरी शादी है। राजा चौधरी से तलाक के बाद श्वेता ने अभिनव से शादी की थी। राजा के साथ श्वेती की बेटी पलक है। वहीं अभिनव के साथ बेटा रेयांश है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 14 Aug 2019 01:05 PM (IST) Updated:Wed, 14 Aug 2019 10:43 PM (IST)
Shweta Tiwari के पति Abhinav Kohli को मिली जमानत, मां Poonam ने बहू पर लगाया ये गंभीर आरोप
Shweta Tiwari के पति Abhinav Kohli को मिली जमानत, मां Poonam ने बहू पर लगाया ये गंभीर आरोप

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) के पति अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) को ज़मानत मिल गयी है। श्वेता ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने अभिनव को गिरफ़्तार कर लिया था। उधर, अभिनव की मां पूनम कोहली (Poonam Kohli) खुलकर बेटे के सपोर्ट में आ गयी हैं। 

टाइम्स ऑफ़ इडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनव को मंगलवार को मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत मिल गयी। उन्हें बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया था। श्वेता ने अभिनव पर उनके और बेटी पलक तिवारी के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। पलक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके इन आरोपों के बारे में विस्तार से बताया था। पलक ने कहा था कि अभिनव ने उन्हें ऐसे शब्द कहे हैं, जो बर्दाश्त के बाहर हैं। हालांकि पलक ने यह साफ़ कहा था कि अभिनव ने उनका शारीरिक उत्पीड़न नहीं किया।

यह भी पढे़ं: श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने सौतेले पिता पर लगाये गंभीर आरोप

अभिनव की मां ने टीओआई से बातचीत में श्वेता के आरोपों पर कहा कि पिछले दो सालों से अभिनव और श्वेता के बीच संबंध ख़राब चल रहे हैं। अभिनव ने चीज़ों को ठीक करने की कोशिश की। वो अपने बच्चों के साथ रहना चाहता था, क्योंकि रेयांश छोटा था। मगर, चीज़ें ठीक नहीं हो सकीं। पूनम ने कहा कि अभिनव ने पलक की पूरी देखभाल की थी। स्कूल एडमिशन से लेकर पेरेंट्स मीटिंग में जाना, सब कुछ किया। मगर, उन्होंने सब भुलाकर झूठे इल्ज़ाम लगा दिये, क्योंकि वे उससे छुटकारा पाना चाहते हैं। वो (श्वेता) उसे तलाक देना चाहती है। 

श्वेता तिवारी की अभिनव से दूसरी शादी है। राजा चौधरी से तलाक के बाद श्वेता ने अभिनव से शादी की थी। राजा के साथ श्वेती की बेटी पलक है। वहीं, अभिनव के साथ बेटा रेयांश है। 

chat bot
आपका साथी