श्रीराम नवमी पर अनुष्का शर्मा ने बनाया पूड़ी, छोले और हलवा,देखकर मुंह में आ जाएगा पानी, देखें तस्वीरें
Anushka Sharma Ram Navami celebrations अनुष्का शर्मा ने अपने सभी प्रशंसकों को श्रीराम नवमी की शुभकामनाएं भी दी हैं।
नई दिल्ली, जेएनएनl पति विराट कोहली के साथ घर पर सेल्फ-आइसोलेशन में समय बिता रही अनुष्का शर्मा लगातार अपनी दिनचर्या की तस्वीरें और वीडियो निकालकर प्रशंसकों के साथ शेयर कर रही हैं। आज अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया पर राम नवमी के अवसर पर पूड़ी-छोले-हलवा पकाते हुए फोटो शेयर की हैंl इसे देखकर आपके मुंह में पानी आ जाएगा।
अनुष्का शर्मा पिछले कुछ दिनों से सेल्फ-आइसोलेशन में हैं और पति विराट कोहली के साथ क्वालिटी समय बिता रही हैं। आज अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपने द्वारा पकाए गए कुछ माउथ-वॉटरिंग लंच की तस्वीर शेयर की हैं। अनुष्का ने रामनवमी के अवसर पर कुछ पूड़ी-छोले-हलवे पकाते हुए अपने दोपहर के भोजन की तस्वीर शेयर की हैं।
फिल्म जीरो की एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर आज लंच-टाइम की अपनी थाली की तस्वीर शेयर की हैं। अनुष्का की तस्वीर में कुछ स्वादिष्ट छोले, पूरियां और हलवा नजर आ रहा है। अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया पर मुंह में पानी भरने वाली तस्वीर शेयर की हैंl अनुष्का ने इसपर कमेंट किया, 'हैप्पी राम नवमी।' पोस्ट में अपने लंच मेनू शेयर करने के अलावा अनुष्का शर्मा ने यह सुनिश्चित किया कि वह अपने सभी प्रशंसकों को श्रीराम नवमी की शुभकामनाएं भी दें।
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on Mar 31, 2020 at 10:29pm PDT
जैसा कि अनुष्का शर्मा ने श्रीरामनवमी पर अपने सभी प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी हैl यह त्यौहार 2 अप्रैल, 2020 को मनाया जा रहा हैl यानी आज भगवान राम का जन्मदिन मनाया जाता हैं। इस बीच कुछ दिनों पहले अभिनेत्री ने पति विराट कोहली के साथ COVID-19 महामारी राहत कोष में उदारतापूर्वक धनराशि दान की और की बीमारी से लड़ने वालों को अपना समर्थन दिया।
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on Mar 29, 2020 at 10:30pm PDT
कहने की जरूरत नहीं है कि अनुष्का शर्मा के पास विराट कोहली की अच्छी कंपनी हैं और वे अपने ब्रेक का आनंद कुछ स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ ले रही हैं। अनुष्का ने अभी अपनी अगली फिल्म साइन नहीं की हैंl जागरण डॉट कॉम की और से भी सभी को श्रीराम नवमी की बधाईl