Shilpa Shetty ने अपनी मां सुनंदा शेट्टी को वीडियो शेयर कर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, पुराने दिनों को किया याद

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी रविवार 20 जून को अपना 72वां बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर की है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 12:15 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 12:15 PM (IST)
Shilpa Shetty ने अपनी मां सुनंदा शेट्टी को वीडियो शेयर कर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, पुराने दिनों को किया याद
Shilpa Shetty wishes her mother Sunanda Shetty a happy birthday share by video,

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी रविवार 20 जून को अपना 72वां बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर की है।

अभिनेता ने वीडियो में अपनी मां के साथ तस्वीरों को समलित किया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, 'मेरी क्वीन को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। मैं हर दिन आपका आशीर्वाद मिलता है, क्योंकि मेरे सिर पर आपका हाथ है। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, मुस्कुराहट के लिए प्रार्थाना करती हूं।'

उन्होंने आगे लिखा, 'कैरम, शतरंज में फिर से हारने का इंतजार नहीं कर सकता और स्क्रैबल में आपकी क्रेजी अंग्रेजी वोकैब की आंधी के सामने मरने का भी इंतजार नहीं कर सकती, जो डिक्शनरी को भी शर्मिदा कर देता है। आप मेरे लिए पसंदीदा आशीर्वाद से भी ऊपर है मां! आपको चांद पर जाने और वापस आने तक प्यार करती हूं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड कलाकार वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मशहूर फेशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने लिखा, 'आपकी खूबसूरत मां को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।' नीलम ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'आपकी मां को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।' फराह खान कुंद्रा और शायरा अहमद खान ने भी एक्ट्रेस की मां को बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं।

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘हंगामा 2’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में परेश रावल, मिजान जाफरी, प्रणिता सुभाष भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और वीनस एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा वो ‘निकम्मा’ में भी नजर आने वाली हैं।

chat bot
आपका साथी