Shilpa Shetty ने शेयर किया बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो, जताया फैंस का आभार

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना 46 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। जिसकी एक बूमरैंग वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें अपने फैंस का आभार जता रही हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 02:06 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 02:06 PM (IST)
Shilpa Shetty ने शेयर किया बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो, जताया फैंस का आभार
Shilpa Shetty share video of birthday celebration. photot source @theshilpashetty instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। मंगलवार को उन्होंने अपना 46 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसकी एक बूमरैंग वीडियो उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। वीडियो में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने बर्थडे केक को देखकर फनी रिएक्शन दे रही हैं।

इस वीडियो में वो व्हाइट कलर की ड्रेस में हाथों में बैलून लिए नजर आ रही हैं। बैलून पर शॉर्ट में उनका नाम लिखा हुआ भी दिख रहा हैं। शिल्पा की इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो को अब तक ढाई लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘अपने मुझ पर जो प्यार और आशीर्वाद दिया उनके लिए मैं आभारी हूं। आपके सभी संदेशों, कॉल्स, केक और फूलों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और हर साल मेरे बर्थडे को इतना खास बनाने के लिए एक बड़ा-सा हग और बहुत सारी शुभकामनाएं।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो म्यूजिक की बीट पर वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वो जिम वियर में पहने नजर आ रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस की इस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया था और दिलखोल कर लाइक कमेंट किया था।

बात करें शिल्पा के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही फिल्म ‘हंगामा 2’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में परेश रावल, मिजान जाफरी, प्रणिता सुभाष भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और वीनस एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा वो अभिमन्यु देसाई और शर्ली सेतिया की ‘निकम्मा’ में भी नजर आने वाली हैं।

chat bot
आपका साथी