Shilpa Shetty ने अपने घर को करवाया सैनिटाइज, एक्ट्रेस को छोड़ पूरा परिवार हुआ था कोरोना वायरस से संक्रमित

नई दिल्ली जेएनएन। कोरोना वायरस ने आम लोगों के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियों और उनके परिवार को भी अपना शिकार बनाया है। अब तक कई सितारे और उनके परिवार के सदस्य इस महामारी का शिकार हो चुके हैं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Sun, 23 May 2021 10:02 AM (IST) Updated:Sun, 23 May 2021 10:02 AM (IST)
Shilpa Shetty ने अपने घर को करवाया सैनिटाइज, एक्ट्रेस को छोड़ पूरा परिवार हुआ था कोरोना वायरस से संक्रमित
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी , Instagram: theshilpashetty

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस ने आम लोगों के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियों और उनके परिवार को भी अपना शिकार बनाया है। अब तक कई सितारे और उनके परिवार के सदस्य इस महामारी का शिकार हो चुके हैं। हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का परिवार भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया था, जिसके बाद अब उनका पूरा परिवार ठीक हो गया है।

इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में दो लोग उनके कर को सैनिटाइज करते दिखाई दे रही हैं।

इस वीडियो के कैप्शन में शिल्पा शेट्टी ने लिखा, 'कोविड से ठीक होने के बाद सैनिटाइजेशन।' सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार कोविड-19 की चपेट में आ गया था। शिल्पा ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का खुलासा किया था कि पिछले 10 दिनों से वह किस मुश्किल से गुजर रही हैं।

शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया था, 'एक परिवार के तौर पर हमारे लिए पिछले 10 दिन काफी मुश्किलों में गुजरे हैं। मेरे सास-ससुर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके बाद समीषा, वियान-राज, मेरी मम्मी और आखिर में राज संक्रमित हो गए। सरकारी गाइडलाइंस और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, वह सब अपने-अपने कमरों में घर पर ही आइसोलेशन में हैं।

शिल्पा शेट्टी ने आगे बताती था कि घरेलू स्टाफ के दो सदस्य भी पॉजिटिव हुए थे, जिनका इलाज एक मेडिकल फेसिलिटी पर चल रहा था। भगवान की कृपा से, सभी की तबीयत में सुधार हो रहा है। मेरा टेस्ट नेगेटिव आया है। शिल्पा ने बताया था कि प्रोटोकॉल के अनुसार, सभी सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जा रहा है और हम बीएमसी और अधिकारियों के आभारी हैं, जिन्होंने तुरंत कार्रवाई की। शिल्पा ने सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा था- कृपया मास्क लगाए रहिए। सैनिटाइज करिए। कोविड पॉजिटिव हों या ना हों, मानसिक तौर पर पॉज़िटिव बने रहिए।  

chat bot
आपका साथी