Raj Kundra को लेकर शर्लिन चोपड़ा ने फिर साधा शिल्पा शेट्टी पर निशाना, कहा- 'पति-देव की करतूतों पर रत्ती भर अफसोस नहीं'
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उनका प्रसार करने का आरोप लगा है। जिसके चलते उन्हें अगस्त में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे सहित कई मॉडल्स ने राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उनका प्रसार करने का आरोप लगा है। जिसके चलते उन्हें अगस्त में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे सहित कई मॉडल्स ने राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि अब राज कुंद्रा को कोर्ट से जमानत मिल गई है।
बीते दिनों मुंबई के सेशन कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को स्वीकार किया और उन्हें छोड़ दिया। जेल से निकलने के बाद से शर्लिन चोपड़ा लगातार राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर निशाना साध रही हैं। एक बार फिर से उन्होंने शिल्पा शेट्टी पर निशाना साधा है। शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए शिल्पा शेट्टी पर निशाना साधा है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।
शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर एक सोशल मीडिया यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'दीदी को रत्ती भर अफसोस नहीं है अपने पति-देव की करतूतों पर! आप कहती हैं कि आप की जिंदगी की फिलोसॉफी है - एक सेलिब्रिटी के रूप में, आपको कभी शिकायत नहीं करनी चाहिए और न ही कभी समझाना चाहिए! गजब फिलॉस्फी!!! साष्टांग दंडवत प्रणाम तो बनता है!'
सोशल मीडिया पर शर्लिन चोपड़ा का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले भी शर्लिन चोपड़ा राज कुंद्रा को लेकर शिल्पा शेट्टी पर निशाना साध चुकी हैं। राज कुंद्रा के जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में शिल्पा शेट्टी पर निशाना साधा था।
आप टीवी पर साष्टांग दंडवत प्रणाम करतीं हैं उन कलाकारों को जिनकी कला से आप प्रभावित होती हैं कृपया,रील लाइफ से बाहर निकलकर,रियल दुनिया में जाकर,पीड़ित महिलाओं को थोड़ी बहुत सहानुभूति दिखाएं यकीन मानिए,सारी दुनिया आप को साष्टांग दंडवत प्रणाम करेगी!@TheShilpaShetty @TheRajKundra pic.twitter.com/iQztSvYY72— Sherlyn Chopra 🇮🇳 (@SherlynChopra) September 24, 2021
शर्लिन चोपड़ा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए खुद के इंटरव्यू का एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आप टीवी पर साष्टांग दंडवत प्रणाम करती हैं उन कलाकारों को जिनकी कला से आप प्रभावित होती हैं। कृपया, रील लाइफ से बाहर निकलकर, रियल दुनिया में जाकर, पीड़ित महिलाओं को थोड़ी बहुत सहानुभूति दिखाएं यकीन मानिए, सारी दुनिया आप को साष्टांग दंडवत प्रणाम करेगी!'