शाहरुख़ के घर पर विराजे गणपति के दर्शन करने एक बार भी नहीं जा सकीं खास दोस्त फराह

शाहरुख़ और फराह बहुत खास दोस्त हैं और दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Sun, 03 Sep 2017 07:28 PM (IST) Updated:Sun, 03 Sep 2017 07:28 PM (IST)
शाहरुख़ के घर पर विराजे गणपति के दर्शन करने एक बार भी नहीं जा सकीं खास दोस्त फराह
शाहरुख़ के घर पर विराजे गणपति के दर्शन करने एक बार भी नहीं जा सकीं खास दोस्त फराह

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेता शाहरुख़ ख़ान की करीबी दोस्त की लिस्ट में फराह ख़ान का नाम भी आता है जो सबसे ऊपर है। लेकिन फराह ख़ान शाहरुख़ के गणपति के दर्शन करने ही नहीं जा सकीं।

डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह ख़ान और शाहरुख़ की दोस्ती जगजाहिर है। शाहरुख़ हर साल अपने घर पर गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति की प्रतिमा को स्थापित करते हैं। इस दौरान कई करीबी मित्र उनके घर पर दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन शाहरुख़ की खास दोस्त फराह ख़ान एक बार भी शाहरुख़ के गणपति के दर्शन को नहीं  जा सकीं। इस बारे में फराह ख़ान कहती हैं, 'शाहरुख़ हर साल अपने घर पर गणपति की प्रतिमा को स्थापित करता है लेकिन वह उसका अधिक प्रचार-प्रसार नहीं करता है। वह अपने घर पर छोटे से गणपति स्थापित करता है। जिसके बाद वह और अबराम उनका विसर्जन सामने बैंडस्टैंड के समुद्र में कर देते हैं। पहले सुहाना और आर्यन भी जाया करते थे विसर्जन करने। मैं दर्शन करने किसी भी साल नहीं गई हूं।' गौरतलब है कि शाहरुख़ और फराह की दोस्ती बहुत पुरानी है। शाहरुख़ ने फराह खान के साथ कई फिल्मों में काम भी किया है, जिनमें 'ओम शांति ओम', 'मैं हूं ना' जैसी फिल्में शामिल हैं। फराह ने शाहरुख़ खान के लिए कई गाने भी कोरियोग्राफ किये हैं, जिनमें से कई सुपरहिट भी रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: जिस काम के लिए प्रियंका चोपड़ा लौटी थीं भारत उसी से किया इंकार

खैर, अब बात जो भी हो। फराह अपने खास दोस्त के घर जाने का समय नहीं निकाल सकीं। आशा करते हैं आने वाले वर्षों में वो शाहरुख़ के घर गणपति दर्शन करने जा पाएंगी। बताते चलें कि, शाहरुख़ ख़ान ने कुछ समय पहले फराह ख़ान के पति शिरीष कुंदर को चांटा भी जड़ दिया था। बाद में फराह ने यह विवाद सुलझा लिया था। 

chat bot
आपका साथी