शाहिद कपूर की शादी में शामिल होंगी उनकी तीनों मां

भारतीय शादी हो और रिश्तेदार उसमें शामिल न हों ऐसा भी हो सकता है क्‍या। खबर है कि अगले महीने शाहिद कपूर दिल्ली की मीरा राजपूत से शादी करने जा रहे हैं। इस बात की चर्चा जोरों पर है कि शादी में शाहिद को एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन

By Tilak RajEdited By: Publish:Wed, 24 Jun 2015 07:26 AM (IST) Updated:Wed, 24 Jun 2015 08:32 AM (IST)
शाहिद कपूर की शादी में शामिल होंगी उनकी तीनों मां

मुुुंबई। भारतीय शादी हो और रिश्तेदार उसमें शामिल न हों ऐसा भी हो सकता है क्या। खबर है कि अगले महीने शाहिद कपूर दिल्ली की मीरा राजपूत से शादी करने जा रहे हैं।

'बजरंगी भाईजान' के क्लाइमेक्स को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

इस बात की चर्चा जोरों पर है कि शादी में शाहिद को एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन मांओं का आशीर्वाद मिलेगा।

शाहिद और मीरा की शादी इस साल जुलाई में होने वाली है। मगर इसमें नई बात यह है कि शाहिद की तीनों मांएं इसमें शामिल होंगी। बायोलॉजिकल मां नीलिमा अजीम, सौतेली मां सुप्रिया पाठक और वंदना सजनानी। तीनों ही शादी में शामिल होंगी और कपल को आशीर्वाद देंगी।

अब आप सोच रहे होंगे कि नीलिमा अजीम तो ठीक हैं। लेकिन बाकी दो मां कैसे हुईं। तो आइए, हम आपको बता देते हैं। नीलिमा आजमी तो शाहिद कपूर की सगी मां हैं। वो शाहिद के पिता और एक्टर पंकज कपूर से अलग हो चुकी हैं। दूसरी हैं सुप्रिया पाठक जो कि पंकज कपूर की वर्तमान पत्नी है। तीसरी हैं वंदना सजनानी जो कि नीलिमा के पूर्व पति राजेश खट्टर की पत्नी हैं।

श्रीदेवी फिल्म 'पुली' में बनीं क्वीन, देखें इसका धमाकेदार टीजर

chat bot
आपका साथी