SRK की बेटी सुहाना खान ने सिर्फ एक डोरी पर टिकी ट्रांसपेरेंट गाउन में कराया बोल्ड फोटोशूट, लोगों के छूटे पसीने

शाह रुख खान की बेटी सुहाना उन स्टार किड्स में से एक हैं जिनके बारे में लोग ज्यादा से ज्यादा जानने की इच्छा रखते हैं। सुहाना ने अभी भले ही बॉलीवुड में एंट्री न की हो लेकिन फैन फॉलोइंग के मामले में वह बड़ी स्टार्स तक को मात देती हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 22 Mar 2023 04:15 PM (IST) Updated:Wed, 22 Mar 2023 04:15 PM (IST)
SRK की बेटी सुहाना खान ने सिर्फ एक डोरी पर टिकी ट्रांसपेरेंट गाउन में कराया बोल्ड फोटोशूट, लोगों के छूटे पसीने
Photo Credit : Suhan Khana Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही अभी बॉलीवुड में अपने कदम भी नहीं रखे हैं, लेकिन वह लगातार खबरों में छाई हुई हैं। फैन फॉलोइंग के मामले में भी सुहाना बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस को भी तगड़ी टक्कर देती हैं।

लुक से देती हैं मात

सुहाना अपने स्टाइल और लुक को लेकर भी खबरों में छाई रहती हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती हैं। इसी बीच उनकी एक लेटेस्ट तस्वीरों ने मानों इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है। सुहाना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अब तक इन फोटोज को बार-बार देखा जा रहा है।

एक डोरी पर टिकी गाउन में कराया फोटोशूट

सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उन्होंने व्हाइट कलर की डोरियों वाली मैक्सी गाउन पहनी हुई है। इस ड्रेस के साथ सुहाना का मैसी हेयर स्टाइल उनके लुक को और भी हॉट बना रहा है। वो अगल-अलग स्टाइल में पोज देती दिख रही हैं। उनका हर अंदाज फैंस को क्रेजी बना रहा है। इस तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में 'Hi...' लिखा है। साथ ही Hi वाला इमोजी भी लगाया है।

सुहाना खान 'द आर्चीज' से करने वाली हैं डेब्यू

आपको बता दें, सुहाना खान जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में सुहाना (वेरोनिका लोज), जबकि खुशी कपूर (बेट्टी कपूर) की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इनके अलावा फिल्म में अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'द आर्चीज' को जोया अख्तर, रीमा कागती और शरद देवराजन द्वारा टाइगर बेबी और ग्राफिक इंडिया के बैनर तले बनाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी