सेवाकर चोरी में भी फंसे अदनान सामी

मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के खिलाफ महज 72 घंटे पहले जंग जीतने वाले पाकिस्तानी गायक अदनान सामी फिर मुसीबत में पड़ गए हैं। सेवाकर विभाग ने शुक्रवार को सेवाकर चोरी के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। सामी पर आरोप है कि उन्होंने 15 शो किए, लेकिन वर्ष 2012 के

By Edited By: Publish:Sat, 19 Oct 2013 05:56 AM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2013 07:50 AM (IST)
सेवाकर चोरी में भी फंसे अदनान सामी

अकेला, मुंबई (मिड डे)। मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के खिलाफ महज 72 घंटे पहले जंग जीतने वाले पाकिस्तानी गायक अदनान सामी फिर मुसीबत में पड़ गए हैं। सेवाकर विभाग ने शुक्रवार को सेवाकर चोरी के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। सामी पर आरोप है कि उन्होंने 15 शो किए, लेकिन वर्ष 2012 के जुलाई से ही सेवाकर का भुगतान नहीं किया।

पढ़ें: अदनान सामी का वीजा तीन माह के लिए बढ़ा

सेवाकर विभाग ने उनके खिलाफ सेवाकर चोरी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। विभाग ने उन्हें समन जारी कर सोमवार को पेश होने को भी कहा है। सेवाकर चोरी निरोधक उपायुक्त समीर वानखेड़े ने इस खबर की पुष्टि की लेकिन विस्तृत ब्योरा देने से इन्कार किया। उन्होंने कहा, 'हम लोगों ने सामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और उन्हें समन भी जारी किया है।' सेवाकर आयुक्त आर शेखर के मार्गदर्शन में 15 अक्टूबर को अधिकारियों के एक दल ने सामी के आवास से 15 शो करने के दस्तावेज बरामद किए थे।

अधिकारियों ने जब सेवाकर नहीं चुकाने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक ने उनके बैंक खाते जब्त कर रखे हैं, जिसकी वजह वह सेवाकर नहीं चुका पाए। सामी के इस जवाब से अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए। दस्तावेजों की छानबीन से पता चला कि सामी का दिल्ली की कंपनी 'कैटलिस्ट' से करार है और वह उसी के माध्यम से पैसा लेते हैं। सोमवार को छानबीन के बाद अधिकारी यह तय करेंगे कि कितनी राशि सामी को देनी है।

विवादों से है सामी का पुराना रिश्ता

पाकिस्तानी गायक और संगीतकार अदनान सामी का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। प्रवर्तन निदेशालय ने पॉश इलाके लोखंडवाला में ओबेराय स्काई गार्डेन हाउसिंग सोसाइटी में उनके आठ फ्लैट और पांच कार पार्किंग की जगह को जब्त किया था। पाकिस्तानी होने के बावजूद रिजर्व बैंक की अनुमति के बगैर संपत्ति खरीदने पर 20 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया था। यूएई की नागरिक सामी की पत्‍‌नी ने तलाक के लिए उनके खिलाफ मुकदमा भी किया था। मनसे सामी की वीजा अवधि नहीं बढ़ाने की मांग कर रही थी लेकिन उनकी वीजा अवधि तीन माह बढ़ गई है।

तीन माह में फिल्मी हस्तियों पर सेवाकर चोरी के 16 मामले

सेवाकर विभाग ने महज तीन माह में फिल्मी हस्तियों के खिलाफ सेवाकर चोरी के 16 मामले पकड़े हैं। इनमें सामी का मामला भी है। इन सभी पर सेवाकर चोरी की कुल राशि 21.8 करोड़ रुपये बकाया है।

इनमें कुछ हैं-

1.समीर कार्णिक : 1.26 करोड़

2. अनुराग कश्यप : 55 लाख

3. ढिल्लन मेहता : 8.8 करोड़

4. सन्नी देयोल : 1.95 करोड़

5. तिग्मांशु धूलिया : 47 लाख

6. विवेक ओबेराय : 45 लाख

7. श्वेता तिवारी : 22 लाख

8. राम गोपाल वर्मा : 22 लाख

9. गोविंदा : 11 लाख

10. माही गिल : 9 लाख

11. इम्तियाज अली : 9 लाख

12. कपिल शर्मा : 65 लाख

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी