रितिक से ऐसी क्या गुजारिश कर रहे हैं भंसाली...

फिलहाल रितिक रोशन फिल्म सुपर 30 को लेकर भी व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Thu, 19 Apr 2018 01:31 PM (IST) Updated:Thu, 19 Apr 2018 01:31 PM (IST)
रितिक से ऐसी क्या गुजारिश कर रहे हैं भंसाली...
रितिक से ऐसी क्या गुजारिश कर रहे हैं भंसाली...

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। रितिक रोशन और संजय लीला भंसाली ने फिल्म गुजारिश में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों ने साथ में काम नहीं किया लेकिन अब खबर है कि पद्मावत की सफलता के बाद भंसाली के मन में रितिक रोशन का नाम आया है और वह उन्हें लेकर एक पीरियड फिल्म की तैयारी करना चाहते हैं।

जी हां, खबर है कि रितिक को ध्यान में रखते हुए संजय लीला भंसाली ने एक फिल्म की प्लानिंग की है। फिल्म पीरियड फिल्म है और खबर है कि फिल्म का नाम प्रिंस रखा गया है। खबर है कि इस फिल्म को लेकर रितिक और भंसाली ने कई घंटे की मीटिंग की है। हालांकि अब तक सारी बातें स्पष्ट नहीं हुई है और न ही कोई आधिकारिक घोषणा हुई है, लेकिन तय माना जा रहा है कि दोनों इस फिल्म को लेकर इच्छुक हैं। बता दें कि रितिक रोशन ने इससे पहले जोधा अकबर और मोहंजो दाडो जैसी पीरियड फिल्मों में काम किया है, जिसमें जोधा अकबर तो कामयाब रही थी लेकिन दूसरी बुरी तरह से फ्लॉप हो गयी थी। भंसाली के साथ फिल्म गुजारिश भी बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाब नहीं रही थी लेकिन फिल्म को समीक्षकों ने खूब सराहा था। फिलहाल रितिक रोशन फिल्म सुपर 30 को लेकर भी व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दबंग 3 में चलेगा 'सलमौनी' का सिक्का, लेकिन बस इतनी देर

chat bot
आपका साथी