Sanjay Dutt In Dubai: फैमिली के साथ आउटिंग पर गए संजू बाबा, नए लुक वाली ये तस्वीरें देखी आपने?

Sanjay Dutt In Dubai संजय दत्त इन दिनों दुबई में हैं और दुबई में एक्टर अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। इसी बीच उनकी आउटिंग की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें संजू काफी अलग लुक में दिख रहे हैं।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 09:54 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 07:31 AM (IST)
Sanjay Dutt In Dubai: फैमिली के साथ आउटिंग पर गए संजू बाबा, नए लुक वाली ये तस्वीरें देखी आपने?
संजय दत्त अपनी फैमिली के साथ (फोटो- Instagram)

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इन दिनों कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। अपने इलाज के बीच संजय दत्त हाल ही में अपनी पत्नी मान्यता के साथ दुबई गए हैं। सजंय दत्त के बच्चे अभी दुबई में ही हैं और ट्रीटमेंट के बीच संजय दत्त उनके साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दुबई में फैमिली के साथ टाइम बीता रहे संजय दत्त की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो दुबई में ही आउटिंग पर गए हुए हैं।

इन तस्वीरों में, संजय दत्त के साथ उनकी पत्नी मान्यता और दोनों बच्चे नज़र आ रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान जब संजय दत्त मुंबई में अकेले थे तो वो अपने बच्चों को काफी मिस कर रहे थे, जो उन्होंने अपने वीडियो और मीडिया इंटरव्यू में बताया था। इसके बाद उनके कैंसर होने की जानकारी सामने आई और उन्होंने बताया कि वो मेडिकल कारणों की वजह से काम से ब्रैक ले रहे हैं। इसके बाद उनकी पत्नी मान्यता दुबई से भारत आ गई थीं और कुछ दिन पहले इलाज शुरू होने के बाद दोनों दुबई गए हैं।

संजय दत्त और फैमिली की दुबई में मस्ती की तस्वीरे मान्यता दत्त ने ही शेयर की है। मान्यता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई फोटो शेयर की है, जिन्हें अब कई फैन पेज पर भी शेयर किया जा रहा है। इन तस्वीरों में संजय दत्त का लुक काफी बदला हुआ नज़र आ रहा है। एक्टर ने हाल ही में दुबई जाने से पहले ही लुक बदला है और लंबे समय से दाढ़ी-मूंछ रखने वाले संजय दत्त अब क्लीन शेव हो गए हैं। साथ ही उन्होंने अपना हेयर स्टाइल भी चेंज कर लिया है।

 

View this post on Instagram

Today...I want to thank God for the gift of family. No complaints...No requests... just to be together, forever. Amen 🙏 #blessedbeyondmeasure #love #grace #positivity #dutts #beautifullife #thankyougod🙏

A post shared by Maanayata Dutt (@maanayata) on Sep 17, 2020 at 11:20pm PDT

अब खबरें आ रही हैं कि संजय दत्त आगे के इलाज के लिए जल्द ही भारत लौट सकते हैं। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एक्टर 30 सितंबर को मुंबई वापस लौट सकते हैं और उसके बाद उनका इलाज किया जाना है। पहले संजय दत्त इलाज के लिए न्यूयॉर्क जाने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने मुंबई में ही अपना इलाज करवाने का फैसला किया है।  

chat bot
आपका साथी