Sanjana Sanghi Movies: 'दिल बेचारा' से पहले इन फिल्मों नज़र आ चुकी हैं संजना संघी, क्या आपने पहचाना?

Sanjana Sanghi Movies दिल बेचारा एक्ट्रेस संजना संघी इससे पहले कई फ़िल्मों में नज़र आ चुकी हैं। क्या आप जानते हैं? नहीं जानते हैं तो यहां देख सकते हैं।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Thu, 23 Jul 2020 12:56 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jul 2020 11:12 AM (IST)
Sanjana Sanghi Movies: 'दिल बेचारा' से पहले इन फिल्मों नज़र आ चुकी हैं संजना संघी, क्या आपने पहचाना?
Sanjana Sanghi Movies: 'दिल बेचारा' से पहले इन फिल्मों नज़र आ चुकी हैं संजना संघी, क्या आपने पहचाना?

 नई दिल्ली, जेएनएन। Sanjana Sanghi Movies: सुशांत सिंह राजपूत और संजना संघी स्टारर फ़िल्म दिल बेचारा 24 जुलाई यानी कल रिलीज़ होने वाली है। सुशांत की यह आखिर फ़िल्म है, जिसे डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ किया जा रहा है। ख़ास बात है कि जहां एक और यह सुशांत की आखिरी फ़िल्म है, वहीं संजना संघी के लिए बतौर लीड एक्ट्रेस पहली फ़िल्म है। हालांकि, वह इससे पहले कई फ़िल्मों और कॉमर्शियल वीडियो का हिस्सा रह चुकी हैं। आइए जानते हैं...

रॉकस्टार के मैंडी से हुई शुरुआत

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में संजना ने इस बात की जानकारी दी कि कैस उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। उन्हें पहला मौका भी मुकेश छाबरा ने ही दिया था। संजना के मुताबिक, दिल्ली में स्कूल में परफॉर्मेंस दे रही थीं। 13 साल की उम्र की संजना पर मुकेश की नज़र पड़ी। मुकेश ने संजना से ऑडिशन के लिए पूछा। इसके बाद संजना को उनकी पहली फ़िल्म रॉकस्टार मिली, जिसमें उन्होंने मैंडी का किरदार निभाया। रॉकस्टार अपने समय की हिट फ़िल्म रही, जिसमें रणवीर सिंह ने एक सिंगर का किरदार निभाया था। 

हिंदी मीडियम की सबा 

रॉकस्टार के 6 साल बाद एक बार फिर संजना बड़े पर्दे पर नज़र आईं। इस बार वह इरफ़ान ख़ान की फ़िल्म हिंदी मीडियम में नज़र आईं। इसमें उन्होंने सबा अकरम की यंग एज का किरदार निभाया था। इसमें एक गाना हूर भी उन पर फिल्माया गया। यह रोल छोटा था, लेकिन लोगों को याद रह गया।

फुकरे रिटर्न्स की कैटी

साल 2019 में फुकरे के सीक्वल में भी संजना का छोटा-सा रोल दिखा है। इसमें वह चूचा (वरुण शर्मा) के साथ वह एक डेट पर जाती है। कैटी नाम का यह रोल काफी कॉमिक है। इससे आज भी यूट्य़ूब पर लोग देखते रहते हैं। इन सबके अलावा संजना कई टीवी विज्ञापन में भी नज़र आ चुकी हैं। इन विज्ञापनों में भी संजना को काफी फेम मिला। 

chat bot
आपका साथी