और सलमान ने फैन्स से इशारों में कहा अब घर जाइए, खाना खाइए और सो जाइए

सलमान को उनके परिवार वालों ने इस बात की जानकारी दी कि सलमान के कितने फैन्स ना जाने कहां-कहां से और कितने दूर से आए हैं। कई अन्य शहरों से भी आए हैं, वहीं नन्हे फैन्स भी सलमान के इंतजार में नजरें बिठाए बैठे हैं।

By Shikha SharmaEdited By: Publish:Sun, 08 Apr 2018 04:29 PM (IST) Updated:Sun, 08 Apr 2018 06:52 PM (IST)
और सलमान ने फैन्स से इशारों में कहा अब घर जाइए, खाना खाइए और सो जाइए
और सलमान ने फैन्स से इशारों में कहा अब घर जाइए, खाना खाइए और सो जाइए

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सलमान ख़ान को कल ज़मानत मिल चुकी हैं और अब वह अपने मुंबई स्थित घर गैलेक्सी भी पहुंच चुके हैं। मुंबई पहुंचने पर उनके फैन्स ने इस तरह स्वागत किया है कि जैसे होली या दीवाली का त्यौहार हो।

सलमान को उनके परिवार वालों ने इस बात की जानकारी दी कि सलमान के कितने फैन्स ना जाने कहां-कहां से और कितने दूर से आए हैं। कई अन्य शहरों से भी आए हैं, वहीं नन्हे फैन्स भी सलमान के इंतजार में नज़रें बिठाए बैठे हैं। जैसे ही सलमान फ्रेश होकर बालकनी में आए, जश्न का माहौल शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें: सलमान ख़ान ज़मानत केस में Race जैसा रोमांच, याद आ जाएंगी ये 10 कोर्ट रूम फ़िल्में

आपको बता दें कि सलामन के फैन्स पांच अप्रैल से ही गैलक्सी के सामने सलमान के लौटने की आस लगाए बैठे थे। ऐसे कई फैन्स थे जो तीन दिनों से घर ही नहीं गए थे। ऐसे में सलमान को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने अपनी बालकनी में आकर हाथ हिलाते हुए सबका शुक्रियादा किया। हर बार की तरह सलमान ने तीन उंगलियां दिखाई जो कि संकेत है कि थैंक यू ना कहें बल्कि तीन ज़रुरतमंदों की मदद करें।

यह भी पढ़ें: सलमान ही नहीं कुछ अभिनेत्रियां भी हैं जिन्हें जाना पड़ा जेल की सलाखों के पीछे

फैन्स के साथ सलमान के इशारों की कहानी यहीं ख़त्म नहीं होती। सलमान ने इशारों इशारों में ही फैन्स से कहा कि अब आप सब घर जाइए, खाना खाइए और सो जाइए। सलमान के ऐसे इशारे करते ही फैन्स ने और ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाना शुरू किया कि 'वी लव यू सलमान भाई...भाई जान।' सलमान के साथ इस दौरान उनके भांजे आहिल भी मौजूद थे। हमेशा की तरह उनकी मां सलमा भी साथ थीं। जाहिर है कि अब उनके फैन्स को भी काफी राहत मिली है। इसलिए सबके बीच ख़ुशी का माहौल है। सुनने में आया है कि आज सुबह सलमान अपने परिवार के साथ अपने पनवेल वाले फार्महाउस गए हैं।

chat bot
आपका साथी