Aayush Sharma ने शेयर की पत्नी अर्पिता संग बेहद बोल्ड तस्वीर, देखकर सलमान खान भी हों जाएंगे दंग

आयुष शर्मा के वर्कफ्रंट की बता करें तो वह अंतिम में नजर आने वाले हैं। सलमान खान स्टारर इस फिल्म को लेकर आयुष काफी चर्चा में हैं। फिल्म में सलमान खान और आयुष के अलावा साउथ इंडियन सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 10:05 AM (IST) Updated:Sat, 27 Mar 2021 11:29 AM (IST)
Aayush Sharma ने शेयर की पत्नी अर्पिता संग बेहद बोल्ड तस्वीर, देखकर सलमान खान भी हों जाएंगे दंग
Photo Credit- Aayush Sharma Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड 'दबंग' एक्टर यानी सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। सलमान न सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ के लिए जाते हैं बल्कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। सलमान खान अपने प​रिवार के बेहद करीब हैं और सबसे ज्यादा वह अपनी बहन और उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा के। अक्सर सलमान की कई तस्वीरें सामने आती हैं जिसमें वह अपनी बहन अर्पिता और उनके दोनों बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं।

वहीं सलमान का उनके बहनोई यानी एक्टर आयुष शर्मा के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग हैं। आयुष भी सलमान की तरह ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने बच्चों और पत्नी अर्पिता खान के साथ तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं। इसी बीच आयुष ने पत्नी संग अपनी एक बोल्ड तस्वीर शेयर की है, जिसको देखकर फैंस के ही नहीं सलमान के भी हो उड़ने जाएंगे।

 

View this post on Instagram

A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma)

 

View this post on Instagram

A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma)

एक्टर आयुष शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बोल्ड तस्वीर शेयर की है। इस फोटो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। आयुष की इस एक ब्लैक एंड व्हाइट इस फोटो को देखकर फैंस भी चौंक गए हैं। इस तस्वीर में अर्पिता पहली बार काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों आंखों में आंखें डाल मानों कुछ कह रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया- ‘हमेशा मुझे देखते हुए।’ इस तस्वीर को देखकर फैंस काफी हैरान हैं। वहीं अबतक इस फोटो को हजारो व्यूज मिल चुके हैं। फैंस दोनों की तस्वीर पर कमेंट कर उनकी जोड़ी की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। बता दें इसके पहले आयुष शर्मा ने अर्पिता की दो और तस्वीर पोस्ट की थी। उसमें भी वह काफी हॉट पोज देती नजर आ रहीं थीं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma)

आयुष शर्मा के वर्कफ्रंट की बता करें तो वह 'अंतिम' में नजर आने वाले हैं। सलमान खान स्टारर इस फिल्म को लेकर आयुष काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में सलमान खान और आयुष के अलावा साउथ इंडियन सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। प्रज्ञा ने कई सुपरहिट तेलुगू फिल्मों दी हैं। वहीं फैंस उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ करते हैंं। 

chat bot
आपका साथी