Russia Ukraine War: यूक्रेन के सपोर्ट में उतरीं सलमान खान की रुमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर, व्लादिमीर पुतिन को बताया तानाशाह

Russia Ukraine War रूस और यूक्रेन की जंग पर अब सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड सिंगर यूलिया वंतूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। यूलिया वंतूर रोमानिया की रहने वाली हैं। उन्होंने इस जंग में यूक्रेन का सपोर्ट किया और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना की है।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Sun, 27 Feb 2022 12:15 PM (IST) Updated:Sun, 27 Feb 2022 12:15 PM (IST)
Russia Ukraine War: यूक्रेन के सपोर्ट में उतरीं सलमान खान की रुमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर, व्लादिमीर पुतिन को बताया तानाशाह
सलमान खान और सिंगर यूलिया वंतूर, Instagram : vanturiulia

नई दिल्ली, जेएनएन। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग की पूरी दुनिया में चर्चा सुनने को मिल रही है। आपसी विवाद को लेकर शुरू हुए दोनों देशों की बीच दुनिया के बड़े-बड़े राजनेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं इस जंग पर फिल्मी सितारे भी अपनी राय देने में पीछे नहीं हट रहे हैं। रूस और यूक्रेन की जंग पर अब सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड सिंगर यूलिया वंतूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

यूलिया वंतूर रोमानिया की रहने वाली हैं। उन्होंने इस जंग में यूक्रेन का सपोर्ट किया और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना की है। यूलिया वंतूर ने सोशल मीडिया पर रूस और यूक्रेन की जंग को लेकर एक के बाद एक पोस्ट शेयर किए हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में व्लादिमीर पुतिन को अपराधी और तानाशाह भी बताया है। यूलिया वंतूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास पोस्ट भी शेयर करती रहती हैं।

यूलिया वंतूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर जंग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे रूसी शख्स की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शख्स ने एक बोर्ड हाथ में लिया हुआ है। इस बोर्ड पर लिखा है, 'मैं रूसी व्यक्ति हूं और इन सबके लिए माफी मांगता हूं।' वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए यूलिया वंतूर ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना की है।

उन्होंने तस्वीर पर कैप्शन देते हुए लिखा, 'पुतिन जैसा एक ठग, तानाशाह और युद्ध अपराधी रूस का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। रूसी लोगों को दोष न दें।' इसके अलावा यूलिया वंतूर ने कई तस्वीरें और वीडियो शेयर कर यूक्रेनी लोगों के लिए आवाज बुलंद की है। आपको बता दें कि यूलिया वंतूर लंबे समय से अभिनेता सलमान खान को डेट करने की वजह से चर्चा में हैं। हालांकि इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

बात करें रूस और यूक्रेन की जंग की तो रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज चौथा दिन है। रूस और यूक्रेन के बीच हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच अब आमने सामने की जंग हो रही है। इसी बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने 24 फरवरी से अब तक 14 विमान, 8 हेलीकाप्टरों, 102 टैंकों, 536 बीबीएम, 15 भारी मशीनगनों और 1 बीयूके मिसाइल को खो दिया है। साथ ही क्रेमलिन ने 3,500 से अधिक सैनिकों को भी खो दिया है। हालांकि, रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले जारी रखने के कारण हजारों यूक्रेन के नागरिकों ने पड़ोसी देशों में शरण ली है। 

chat bot
आपका साथी