निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की बेटी तृष्या की शादी में लगा बॉलीवुड सितारों का जमघट

तृष्या और सुहैल को रिसेप्शन में बॉलीवुड से मिला इस तरह का प्यार उनकी इस शादी को जरूर यादगार बनाएगा।

By Hirendra JEdited By: Publish:Sat, 21 Jan 2017 12:54 PM (IST) Updated:Sat, 21 Jan 2017 01:19 PM (IST)
निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की बेटी तृष्या की शादी में लगा बॉलीवुड सितारों का जमघट
निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की बेटी तृष्या की शादी में लगा बॉलीवुड सितारों का जमघट

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। मुंबई में रॉनी स्क्रूवाला के बेटी तृष्या की सुहैल से शादी के ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन हुआ। जिसमें बॉलीवुड के कई नामचीन सितारे पहुंचे। रिसेप्शन में माधुरी दीक्षित से लेकर रेखा तक और सोनाक्षी सिन्हा से लेकर कटरीना कैफ तक नज़र आये।

इसे भी पढ़ें: Laila को जाने कब से था इस शाम का इंतज़ार, Raees ने पूरी कर दी ख़्वाहिश

तृष्या और सुहैल की शादी की ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई में शुक्रवार को रखी गयी, जिसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, रेखा, सोनाक्षी सिन्हा, शाहिद कपूर,किरण राव, माधुरी दीक्षित, कटरीना कैफ, प्रीटी जिंटा, विद्या बालन, कुणाल कपूर, सिद्धार्थ रॉय कपूर, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, तब्बू, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, जैकी श्रॉफ, राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोप्रा, करण जोहर जैसे सितारों ने शिरकत की।

इसे भी पढ़ें: शादी के बाद मोनालिसा को पहला झटका, Bigg Boss के घर से होगी विदाई

बॉलीवुड की शादी में ग्लेमर का रंग बखूबी दिखता है। तमाम स्टार्स अपने-अपने अंदाज़ में नज़र आए। सोनाक्षी सिन्हा भी अपने खास गेट अप में दिखीं।

इसे भी पढ़ें: अलग होने के बाद भी मलायका के लिए फील गुड करते हैं अरबाज़ ख़ान

इस मौके पर खास बात यह रही की पूरी पार्टी में आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा साथ साथ रहे। इतना ही नहीं वो एक साथ आये और एक साथ गए भी। गौरतलब है कि कई दिनों से उनके साथ होने की खबरें आ रही है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बात को खुलकर नहीं माना है। इन सबके बीच रेखा का लुक भी काफी आकर्षक था।

PHOTOS: टीवी से पहले यहां देखिये बिग बॉस के सेट पर सलमान, शाह रूख और सनी लियोनी की मस्ती

माधुरी दीक्षित भी अपने पति डॉक्टर नेने के साथ नज़र आयीं। ऐसी पार्टियां लोगों से अपनों से मिलने-जुलने का भी होता है, इसलिए भी तमाम लोग ज़रूर पहुंचते हैं।

इसे भी पढ़ें: बिग बॉस का बवाल अब अदालत पहुंचा, सलमान, स्वामी ओम समेत चैनल पर केस दर्ज

तृष्या और सुहैल को रिसेप्शन में बॉलीवुड से मिला इस तरह का प्यार उनकी इस शादी को जरूर यादगार बनाएगा।

chat bot
आपका साथी