'लेडी सिंघम' के अवतार में फिर दिखी Deepika Padukone की झलक, रोहित शेट्टी ने बताया अपना असली हीरो

डायरेक्टर रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अजय देवगन स्टारर इस मूवी में बॉलीवुड के कई अन्य कलाकार नजर आएंगे। जिनमें एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नाम भी शामिल है। इस बीच सिंघम अगेन से अदाकारा एक और लेटेस्ट लुक सामने आ गया है रोहित शेट्टी ने साझा किया है।

By Ashish Rajendra Edited By: Ashish Rajendra Publish:Fri, 19 Apr 2024 08:28 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2024 08:29 PM (IST)
'लेडी सिंघम' के अवतार में फिर दिखी Deepika Padukone की झलक, रोहित शेट्टी ने बताया अपना असली हीरो
सिंघम अगेन से सामने आया दीपिका का लेटेस्ट पोस्टर (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  • सिंघम अगेन से दीपिका पादुकोण लेटेस्ट लुक आउट
  • फिल्म में लेडी सिंघम के अवतार में दिखेंगी दीपिका
  • डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने शेयर की फोटो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn) की कॉप यूनिवर्स फ्रेंचाइजी सिंघम के तीसरे पार्ट यानी सिंघम अगेन (Singham Again) को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही हैं। निर्देशक रोहित शेट्टी इस फिल्म को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां कर रहे हैं, जिसका अंदाजा सिंघम अगेन की बड़ी स्टारकास्ट से आसानी से लगाया जा सकता है। 

इस बीच सिंघम अगेन से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का लेटेस्ट पोस्टर सामने आया है, जिसे रोहित ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दीपिका के इस तस्वीर के साथ डायरेक्टर ने अपने दिल की बात भी लिख दी है। 

सिंघम अगेन से दीपिका पादुकोण का लेटेस्ट पोस्टर आउट

हाल ही में सिंघम अगेन के शूटिंग सेट से दीपिका पादुकोण की कई तस्वीरें सामने आई थी। जिनमें पुलिस की वर्दी में नजर आई थीं। उस दौरान ये खबर सामने आई कि अभिनेत्री की ये फोटो सिंघम अगेन के टाइटल सॉन्ग की शूटिंग के मौके की हैं। 

इस बीच अब रोहित शेट्टी ने इस राज से खुद पर्दा उठा दिया है। शुक्रवार को उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर दीपिका पादुकोण की लेटेस्ट फोटो को शेयर किया है। इस तस्वीर में दीपिका लेडी सिंघम के अवतार में दिखाई दे रही हैं और साथ में अजय देवगन से सिंघम के सिग्नेचर स्पेट को करती नजर आ रही है। 

इस तस्वीर के साथ रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा है- मेरा हीरो, रील में भी और रियल में भी, लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण। बता दें कि इससे पहले भी सिंघम अगेन से दीपिका के कई पोस्टर सामने आ चुके हैं। 

दीपिका निभाएंगी ये किरदार

रोहित शेट्टी और अजय देवगन की सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण पुलिस ऑफिसर शक्ति शेट्टी की भूमिका में दिखाई देंगी और दमदार एक्शन के साथ फैंस का मनोरंजन करेंगी। दीपिका अलावा सिंघम अगेन में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और करीना कपूर भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। 

ये भी पढ़ें- आमिर खान के बाद डीपफेक वीडियो का शिकार हुए Ranveer Singh, अब 'डॉन 3' एक्टर ने फैंस से कर दी ये अपील

chat bot
आपका साथी