इंतजार खत्म, Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani की रिलीज डेट का एलान, अब इस दिन रिलीज होगी आलिया-रणवीर की फिल्म

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Release Date मेकर्स ने आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फैमिली ड्रामा फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान हो चुका है। उनका ये फिल्म अप्रैल 2023 में रिलीज होगी।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sat, 12 Nov 2022 08:57 PM (IST) Updated:Sat, 12 Nov 2022 08:57 PM (IST)
इंतजार खत्म, Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani की रिलीज डेट का एलान, अब इस दिन रिलीज होगी आलिया-रणवीर की फिल्म
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani new Release Date announced now Alia-Ranveer film released on April 2023.

नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Release Date: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट का एलान हो चुका है। ये फैमिली एंटरटेनर फिल्म अगले साल अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट का एलान करण जौहर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर दी है।

अप्रैल में रिलीज होगी आलिया-रणवीर की फिल्म

  

रॉकी और रानी की नई रिलीज डेट के बारे में बताते हुए अभिनेता ने एक पोस्ट साझा की है, जिसमें वो बता रहे हैं कि वो 7 सालों बाद अपनी इस वापसी को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 7 सालों बाद, मेरे लिए ये अपने पहले घर सिनेमाघरों में लौटने का वक्त आ गया है। मुझे अपनी सातवीं फिल्म के सेट पर नहीं, बल्कि कई नामी कलाकारों के साथ काम करने का सम्मान मिला। इस फिल्म की कहानी हमारी पारिवारिक परंपराओं की गहरी जड़ों तक जाती है और इसका संगीत लोगों के दिलों को छू लेगा।

नोट में आगे लिखा है, ये वक्त फिर से अपने परिवार के साथ घूमने, बड़े पर्दे पर प्यार, मनोरंजन देखने का है। हम रॉकी और रानी की रिलीज डेट का एलान करते हुए काफी उत्साहित हैं। ये फिल्म अगले साल 28 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

Ab intezaar khatam!🥳

We’re bringing some dhamakedaar family entertainment mixed with a whole lot of pyaar for you and your parivaar!#RockyAurRaniKiPremKahani releasing on 28th April, 2023 in cinemas near you!#RRKPK @aapkadharam #JayaBachchan @AzmiShabana @RanveerOfficial pic.twitter.com/uxvrhX2y93— Dharma Productions (@DharmaMovies) November 12, 2022

पहले फरवरी में रिलीज होनी थी फिल्म

आपको बता दें कि करण जौहर के निर्देशन में बनी ये फिल्म पहले वैलेंटाइन वीक यानी 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कई कारणों के चलते मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को पोसपोन कर दिया। अब एक बार फिर अपनी फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया है।  

ऐसी होगी फिल्म की कहानी

 

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के साथ अभिनेता रणवीर सिंह मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म में रणवीर सिंह एक अमीर लड़के का रोल प्ले कर रहे हैं, जबकि आलिया मध्यवर्गीय परिवार की लड़की का किरदार निभा रही हैं और दोनों को मुलाकात के बाद प्यार हो जाता है। लेकिन इस रिश्ते से उनके माता-पिता काफी नाखुश होते हैं। इस फिल्म की कहानी एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देगी।  

जानकारी के अनुसार, इस फिल्म का एलान पिछले साल करण जौहर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर दी थी। फिल्म को इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखा है।  फिल्म में रणवीर सिंह रॉकी और आलिया भट्ट रानी के लीड किरदार में नजर आने वाले हैं। रणवीर और आलिया के अलावा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी अहम किरदार में प्ले करती नजर आएगी।

यह भी पढ़ें: Jaya Bachchan: जया बच्चन को पीरियड्स के दौरान आउटडोर शूटिंग में होती थी शर्मिंदगी, कहा- झाड़ियों के पीछे...

chat bot
आपका साथी