दिल्ली पुलिस और वक़ीलों के टकराव पर ऋषि कपूर ने किया कमेंट, 'देख तेरे इंसान...'

Rishi Kapoor on Delhi Police-Advocates Clash ऋषि कुछ वक़्त पहले ही अमेरिका से लौटे हैं। पिछले साल वो कैंसर का इलाज करवाने के लिए न्यूयॉर्क गये थे।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 07 Nov 2019 03:17 PM (IST) Updated:Thu, 07 Nov 2019 07:53 PM (IST)
दिल्ली पुलिस और वक़ीलों के टकराव पर ऋषि कपूर ने किया कमेंट, 'देख तेरे इंसान...'
दिल्ली पुलिस और वक़ीलों के टकराव पर ऋषि कपूर ने किया कमेंट, 'देख तेरे इंसान...'

नई दिल्ली, जेएनएन। ऋषि कपूर सोशल मीडिया में काफ़ी सक्रिय हैं। अमेरिका में इलाज के दौरान भी ऋषि सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैंस के साथ टच में रहे। त्योहारों पर बधाई देना और ज़रूरी मुद्दों पर अपनी बात रखते रहे। अब भारत वापसी के बाद ऋषि पहले की तरह फुल फॉर्म में हैं। ऋषि ने अब दिल्ली के हालात पर बेहद संजीदा टिप्पणी की है। 

देश की राजधानी दिल्ली पिछले कुछ वक़्त से हंगामों से घिरी है। दिल्ली पुलिस और वक़ीलों के बीच टकराव जारी है तो वायु प्रदूषण ने सांसों को बेहाल कर रखा था। ऋषि ने इन सभी को मिलाकर ट्वीट किया है- वाह रे दिल्ली, पुलिस को सुरक्षा चाहिए। वक़ीलों को न्याय चाहिए। जनता को ऑक्सीजन चाहिए। देख तेरे इंसान की हालत क्या हो गयी भगवान, कितना बदल गया इंसान। 

Wah re Dilli! Police maange Protection - lawyer maange Justice - public maange Oxygen!!!!!! Dekh tere insan ki haalat kya ho gai Bhagwan kitna badal gaya insaan!

— Rishi Kapoor (@chintskap) November 7, 2019

ऋषि कपूर के इस ट्वीट पर कई फैंस ने पसंद किया है और प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऋषि कपूर अब बड़े पर्दे पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। इसी साल आयी झूठा कहीं का में वो नज़र आये थे, मगर इसकी शूटिंग उनके अमेरिका जाने से पहले ही हुई थी।

बता दें कि ऋषि कुछ वक़्त पहले ही अमेरिका से लौटे हैं। पिछले साल अगस्त में वो कैंसर का इलाज करवाने के लिए न्यूयॉर्क गये थे। हालांकि तब बीमारी का खुलासा नहीं किया गया था। ऋषि ने ट्विटर पर एक पोस्ट के ज़रिए अमेरिका जाने का खुलासा किया था। लगभग एक साल वो न्यूयॉर्क में रहे। इस बीच बॉलीवुड और दूसरे क्षेत्रों से जुड़े तमाम हाइप्रोफाइल लोग ऋषि कपूर से मिलने अमेरिका जाते रहे।

बॉलीवुड से शाह रुख़ ख़ान, प्रियंका चोपड़ा, अनुपम खेर समेत कई सेलेब्स ऋषि का हाल-चाल जानने पहुंचे। अम्बानी परिवार ने भी ऋषि से मुलाकात की। अमेरिका प्रवास के दौरान नीतू सिंह ऋषि कपूर के साथ रहीं। उन्होंने सभी मुलाकातों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

chat bot
आपका साथी