Rishi Kapoor से 4 महीने पहले गुज़र गयी थीं उनकी बहन ऋतु नंदा, पहली बरसी पर नीतू कपूर हुईं भावुक

ऋतु के लगभग 4 महीने बाद 67 साल के ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को सुबह पौने नौ बजे हुआ था। उन्हें तबीयत बिगड़ने पर मुंबई के एचएन रिलांयस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसी दिन शाम 4 बजे ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार किया गया था।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 06:51 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 07:45 PM (IST)
Rishi Kapoor से 4 महीने पहले गुज़र गयी थीं उनकी बहन ऋतु नंदा, पहली बरसी पर नीतू कपूर हुईं भावुक
Karan Johar, Ritu Nanda, Neetu Kapoor, Rishi Kapoor. Photo- Instagram/Neetu Kapoor

नई दिल्ली, जेएनएन। 2020 वैसे तो अधिकांश लोगों के लिए अच्छा नहीं बीता, मगर बॉलीवुड की कपूर फैमिली के लिए गुज़रा साल दोहरा दुख देकर गया। ऋषि कपूर से 4 महीने पहले 14 जनवरी को उनकी बड़ी बहन ऋतु नंदा का निधन हो गया था। निधन के समय ऋतु 71 साल की थीं। नीतू कपूर ने ऋतु नंदा की पहली बरसी पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

गुरुवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में नीतू ने एक फोटो पोस्ट की, जिसमें ऋतु और ऋषि के साथ करण जौहर और ख़ुद नीतू नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ नीतू ने लिखा- आपकी याद आती है ऋतु। आप आज और हमेशा याद रखी जाओगी। बता दें, ऋतु नंदा राज कपूर की बड़ी बेटी थीं। उनकी शादी उद्योगपति राजन नंदा से हुई थी। ऋतु, अमिताभ बच्चन की समधन थीं। ऋतु के बेटे निखिल नंदा से श्वेता बच्चन की शादी हुई है। 

ऋतु के लगभग 4 महीने बाद 67 साल के ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को सुबह पौने नौ बजे हुआ था। उन्हें तबीयत बिगड़ने पर मुंबई के एचएन रिलांयस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसी दिन शाम 4 बजे मुंबई के चंदनवाड़ी शवदाह गृह में ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार किया गया था। इस दौरान उनके बेटे रणबीर कपूर, पत्नी नीतू सिंह, आलिया भट्ट, बहन रीमा जैन, दोनों भाई रणधीर कपूर और राजीव कपूर समेत परिवार और करीबियों को मिलाकर 24 लोग मौजूद रहे। लॉक़ाउन की वजह से अंतिम यात्रा निकालने की अनुमति नहीं मिल सकी। एंबुलेंस को ही फूलों से सजाकर उनका पार्थिव शरीर शवदाह गृह तक पहुंचाया गया। बेटी रिद्धिमा भी अंतिम दर्शन नहीं कर सकीं थीं। 

 ऋषि कपूर का निधन परिवार के लिए बड़ा झटका था। नये साल के आने पर नीतू ने एक नोट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा- 2020 बहुत ही ऊबड़-खाबड़ रहा। जब तुम (ऋषि) छोड़कर गये तो मुझे उस हिरण की तरह लगा, जिसकी आंखें हेडलाइट्स की रोशनी में चुंधिया जाती हैं और उसे नहीं पता कहां जाना है। इसके बाद कोविड हो गया। अपनी क्यूटीज़ (रणबीर और रिद्धिमा) के बिना इससे निकलना मुश्किल था। 

 

View this post on Instagram

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

बता दें, नीतू कपूर फ़िलहाल अपनी प्रोफेशनल लाइफ़ को आगे बढ़ा रही हैं। अनिल कपूर के साथ नीतू जुग जुग जियो की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें वरुण धवन और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

chat bot
आपका साथी