मैंने दो भाइयों ऋषि और राजीव को खोया है एक भाई रणधीर कपूर अस्पताल में है- रीमा जैन

दो भाइयों और एक बहन को खोने के बाद परिवार में अब केवल दो ही भाई बहन रीमा और रणधीर कपूर बचे हैं। जिसमें से रणधीर कपूर इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल बीते दिनों रणधीक कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 10:07 PM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 10:07 PM (IST)
मैंने दो भाइयों ऋषि और राजीव को खोया है एक भाई रणधीर कपूर अस्पताल में है- रीमा जैन
कपूर परिवार, फोटो साभार: Instagram (Armaan Jain)

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपूर परिवार पर बीते एक साल से दुखों का साया मंडरा रहा है। साल 2020 की शुरुआत में ऋषि कपूर की बड़ी बहन ऋतु नंदा का निधन हो गया था। स सदमे से परिवार उबर भी नहीं पाया कि 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं इस साल यानी कि 2021 की शुरुआत में राजीव कपूर का भी निधन हो गया। जिससे सारा कपूर परिवार सदमे में है। खासकर ऋषि कपूर और राजीव कपूर की बहन रीमा जैन की इस समय मानसित स्थिति जरा भी ठीक नहीं है।

दो भाइयों और एक बहन को खोने के बाद परिवार में अब केवल दो ही भाई बहन रीमा और रणधीर कपूर बचे हैं। जिसमें से रणधीर कपूर इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल बीते दिनों रणधीक कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। ऐसे में रीमा जैन ने बताया कि इस समय वो अच्छी स्थिति में नहीं हैं।

हाल ही में रीमा जैन ने पिंकविला के साथ बातचीत में इस बारे में बताया है। रीमा ने कहा कि, 'इस समय परिवार मुश्किल घड़ी से गुजर रहा है। भाई रणधीर कपूर अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना वायरस के चलते उन्हें एडमिट कराया गया है। मैंने दो भाइयों को खोया है, ऋषि और राजीव। एक भाई रणधीर अस्पताल में है। मैं इस समय अच्छी स्थिति में नहीं हूं। दुआ करें, भाई ऋषि की आत्मा को शांति पहुंचे। मैं बस उन्हें मिस करती हूं।'

बता दें कि रणधीर कपूर हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट करवा दिया गया है। रणधीर को फिलहाल आईसीयू में एडमिट कर दिया गया है, हालांकि उनकी हालत स्थिर है। कोविड संक्रमित रणधीर ने बताया कि वो दोनों वैक्सीन लगवा चुके हैं, उसके बावजूद वो कोविड का शिकार हो गए। उन्हें नहीं पता कि वो इसकी चपेट में कैसे आ गए। हालांकि एक्टर को बहुत ज्यादा लक्षण नहीं हैं जैसे सांस लेने में तकलीफ। लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर एक्टर को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।

कोविड-19 पॉजिटिव पत्नी से मिलने नहीं जाएंगे अभिनव शुक्ला, बोले- 'वहां जाने का अभी कोई मतलब नहीं है'

chat bot
आपका साथी