Nepotism पर जो भी लोग बातें करते हैं, बकवास करते हैं - ऋषि कपूर

ऋषि कपूर "नेहरू-गांधी, इंदिरा गांधी राजीव गांधी, राहुल गांधी ये लोग चला रहे हैं परिवारवाद। फ्रैक्टरी है। जहां काबिल न भी हो तो पद मिल जाता है।"

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Sat, 09 Sep 2017 01:16 PM (IST) Updated:Sat, 09 Sep 2017 01:16 PM (IST)
Nepotism पर जो भी लोग बातें करते हैं, बकवास करते हैं - ऋषि कपूर
Nepotism पर जो भी लोग बातें करते हैं, बकवास करते हैं - ऋषि कपूर

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। कंगना रनौत ने बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद को लेकर अपनी बात रखी तो बहस शुरू हो गई। करण जौहर से लेकर रितिक रोशन तक सब विरोध में खड़े हो गए। ऋषि कपूर भी नेपोटिज़्म की बातों को बकवास मानते हैं।

एक बातचीत में ऋषि कपूर ने ये स्पष्ट कर दिया कि वह कंगना को ठीक तरीके से जानते ही नहीं है। उन्होंने बातचीत की शुरुआत में ही कहा कि "ये टॉपिक ये कंगना रनौत या रनौट जो भी नाम है उसका. उसके और करन जौहर की लड़ाई की वजह से फैशन में आया है। हमारे ज़माने में तो यह बात नहीं होती है। मैं इस बारे में अपने किताब में भी जिक्र कर चुका हूं और बार-बार कहना चाहूंगा कि अगर यह सवाल है कि आज सबसे पुराना स्टार किड हैं तो कौन है। ऋषि कपूर। अगर आप यह कहेंगे तो जनाब राज कपूर क्या थे? राज कपूर तो इंडस्ट्री के पहले स्टार किड थे। चूंकि वह पृथ्वी राज कपूर के बेटे थे, तो क्या उन्होंने जो भी मुकाम हासिल किया वह पृथ्वीराज कपूर के कारण हासिल किया। अपने दम पर कुछ नहीं किया। ऋषि कपूर ने 45 साल निकाल लिये इंडस्ट्री में सिर्फ राज कपूर के बेटे होने के नाते। मैं काबिल नहीं था क्या? जब करीना आयीं, करिश्मा आयी। करिश्मा के अपने स्ट्रगल रहे। क्या सारी फिल्में कामयाब रहीं? क्योंकि वो तो स्टार किड थीं। कौन ये बकवास करता है। आप जर्नलिस्ट हो आपको कहना चाहिए ऐसे लोगों से जो कहते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म है कि ये तो सरकार में होता है। नेहरू-गांधी, इंदिरा गांधी राजीव गांधी, राहुल गांधी ये लोग चला रहे हैं परिवारवाद। फ्रैक्टरी है। जहां काबिल न भी हो तो पद मिल जाता है।"

यह भी पढ़ें:सलमान को आई इस बच्ची की याद, 19 साल पहले देखा था, आप Video देखिये

 

ऋषि ने कहा रणबीर को 11 साल हो गये। फिल्में असफल भी रही हैं। लेकिन लोग कहते हैं कि रणबीर अच्छा एक्टर है, तो क्या इसलिये कि ऋषि कपूर का बैगेज है। हरगिज नहीं। हां, यह सच है कि राजकपूर मेरे गुरु थे। उन्होंने मुझे सब कुछ दिया जो पिता बच्चे को देता है लेकिन मुकाम मैंने अपने लेवल पर हासिल किया है। किसी और की वजह से नहीं। चिंटू जी ने कहा की कई बार बड़े स्टार्स के बच्चे भी नहीं चले। डिजास्टर हुए. मैं नाम नहीं लेना चाहूंगा. दूसरे मौके मिले क्या उनके? बिल्कुल नहीं। इसलिए ये नेपोटिज़्म बकवास करने वालों को सबकुछ ध्यान में रख कर बात करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:KBC का धमाका : बच्चों को हरा कर बच्चन का शो टीआरपी में नंबर 2

इस मौके पर ऋषि ने सीखा कुछ नहीं कहा लेकिन उनकी बातों से साफ ज़ाहिर था कि वह कंगना की बातों से बिल्कुल सहमत नहीं हैं।

chat bot
आपका साथी