ऋषि कपूर के निधन के बाद वायरल हो रहा उनकी शादी का कार्ड, छपा था ये खास LOGO

नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने लव मैरिज की थी। दोनों की दिलचस्प लव स्टोरी काफी फेमस रही है और इसके बारे में लोग जानते हैं। उन्होंने 23 जनवरी 1980 को शादी की थी।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 05 May 2020 11:29 AM (IST) Updated:Tue, 05 May 2020 11:29 AM (IST)
ऋषि कपूर के निधन के बाद वायरल हो रहा उनकी शादी का कार्ड, छपा था ये खास LOGO
ऋषि कपूर के निधन के बाद वायरल हो रहा उनकी शादी का कार्ड, छपा था ये खास LOGO

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार चिंटू यानी ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके जाने के सदमे से न सिर्फ उनकी फैमली बल्कि उनके दोस्त और फैंस भी उबर नहीं पा रहे हैं। हर कोई उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजली दे रहा है। परिवार के लोग उनकी पुरानी तस्वीरों को शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं। इसी बीच उनकी शादी का कार्ड 40 साल बाद सामने आया है। ये कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने लव मैरिज की थी। दोनों की दिलचस्प लव स्टोरी काफी फेमस रही है और इसके बारे में लोग जानते हैं। उन्होंने 23 जनवरी, 1980 को शादी की थी। वायरल हो रहा कार्ड दोनों की शादी का रिसेप्शन कार्ड है। वायरल कार्ड के मुताबिक, दोनों का रिसेप्शन वेन्यू आरके स्टूडिया में ही था। शादी में बॉलीवुड के कई दिग्गज शादी हुए थे। शादी के कार्ड को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

 

View this post on Instagram

#Epic #Throwback Glimpse of #RishiKapoor #Neetukapoor wedding card dated 1980 #RKstudio #movies #bollywood #love #monday #manavmanglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on May 4, 2020 at 3:01am PDT

आपको बता दें कि जिस वक्त नीतू सिंह ने ऋषि कपूर के साथ का शादी की वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस थीं। लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था। नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन हार नहीं मानी। नीतू सिंह हर मुश्किल घड़ी ऋषि कपूर का साथ दिया। विदेश में इलाज के दौरान और ऋषि कपूर के आखिरी वक्त तक नीतू उनकी ताकत बनी रह।

 

आपको बात दें कि ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रेल की सुबह 8:45 बजे हुआ। उनहोंने मुंबई के एच.एन अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार शाम चार बजे मुंबई के चंदनवाड़ी शवदाह गृह में किया गया। उनके अंतिम संस्कार में रणबीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट जैसे कई सितारे ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे।

chat bot
आपका साथी