Rishi Kapoor और नीतू कपूर को जानें क्यों शादी में मिले थे उपहार में 'पत्थर', पढ़ें पूरी खबर

Neetu Kapoor ने इस बारे में बताते हुए कहा था कि उपहारों में पत्थरों का बॉक्स मिला थाl नीतू कपूर कहती है हमारे रिसेप्शन में कई सारे गेटक्रेशर आए थेl उन्होंने बहुत अच्छे कपड़े पहन रखे थे और उन्होंने कई गिफ्ट के बॉक्सेस में पत्थर रखकर दिए थेl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 05:21 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 06:58 AM (IST)
Rishi Kapoor और नीतू कपूर को जानें क्यों शादी में मिले थे उपहार में 'पत्थर', पढ़ें पूरी खबर
ऋषि कपूर की शादी में नुसरत फतेह अली खान ने परफॉर्म किया थाl

नई दिल्ली, जेएनएनl नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने सन 1980 में शादी की हैl उन्होंने मुंबई में एक भव्य समारोह में विवाह किया थाl नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने लंबे समय साथ रहने के बाद शादी की हैl दोनों ने फिल्म 'याराना' की शूटिंग के दौरान सगाई कर ली थीl इस फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन की अहम भूमिका थीl दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आज भी वायरल होती हैl

नीतू कपूर ने इस बारे में बताते हुए कहा था कि ऋषि कपूर को उपहार में एक बार पत्थरों का बॉक्स मिला थाl नीतू कपूर कहती है, 'हमारे रिसेप्शन में कई सारे गेटक्रेशर आए थेl उन्होंने बहुत अच्छे कपड़े पहन रखे थे और उन्होंने कई गिफ्ट के बॉक्सेस में पत्थर रखकर दिए थेl सिक्योरिटी को लगा कि वह हमारे मेहमान हैं और उन्होंने गेटक्रेशर को अंदर आने दिया, बाद में हमें पता चला कि उन गिफ्ट के बॉक्सेस में पत्थर थेl'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jairaj Mukherjee (@jairajmukherjee)

ऋषि कपूर की शादी का संगीत और अन्य कार्यक्रम आरके हाउस चेंबूर में हुए थेl नुसरत फतेह अली खान ने शादी में परफॉर्म किया थाl नीतू कपूर ने इस बात का भी खुलासा किया कि शादी के दौरान वह और ऋषि कपूर बेहोश हो गए थेl इस बारे में बताते हुए नीतू कपूर कहती है, 'मैं और मेरे पति शादी के समय बेहोश हो गए थेl मेरा लहंगा बहुत भारी थाll इसके अलावा कई सारे लोग थेl मेरे लिए यह हैंडल कर पाना बहुत मुश्किल थाl मेरे पति इसलिए बेहोश हो गए क्योंकि वह भीड़ को संभाल नहीं पाएl वह उस समय बेहोश हुए, जब उन्हें घोड़ी पर चढ़ना थाl'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by WELCOME TO @fillmynews WORLD (@fillmynews)

ऋषि कपूर का निधन अप्रैल 2020 में हुआ हैl वह 2 वर्षों से कैंसर से जूझ रहे थेl ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl

chat bot
आपका साथी