ऋचा चड्ढा ने शेयर की डिफरेंट लुक में साड़ी वाली तस्वीर फोटो, क्या अगली फिल्म का है लुक?

Richa Chadda Photos बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपनी डिफरेंट लुक वाली एक तस्वीर शेयर की है।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Wed, 05 Feb 2020 04:59 PM (IST) Updated:Wed, 05 Feb 2020 04:59 PM (IST)
ऋचा चड्ढा ने शेयर की डिफरेंट लुक में साड़ी वाली तस्वीर फोटो, क्या अगली फिल्म का है लुक?
ऋचा चड्ढा ने शेयर की डिफरेंट लुक में साड़ी वाली तस्वीर फोटो, क्या अगली फिल्म का है लुक?

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अपनी एक्टिंग और अलग-अलग किरदारों के लिए जानी जाती हैं। अक्सर ऋचा की फिल्मों में वो अलग-अलग किरदार में आती हैं। हाल ही ऋचा चड्ढा ने अश्विनी अय्यर तिवारी निर्देशित फिल्म पंगा में कबड्डी कोच का किरदार निभाया था। इसके बाद ऋचा अपनी अगली फिल्म में एक और डिफरेंट लुक और किरदार में नजर आने वाली हैं।

दरअसल, ऋचा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में उनके डिफरेंट लुक की वजह से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह उनकी अगल फिल्म का लुक हो सकता है। हालांकि, ऋचा ने फोटो शेयर करते हुए किसी भी फिल्म की जानकारी नहीं दी है, ऐसे में यह जानकारी नहीं है कि यह किस फिल्म के लिए लुक हो सकता है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Watch this space for more ❤️ - Temple Girl . 💄: @tanujadabirmakeup Hair: @ashisbogi Styling: @who_wore_what_when, @imanojj 📸: @imanojj Jewellery: @zolaindia . #indianjewellery #richachadha #indiancrafts #picoftheday #staytuned

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha) on Feb 3, 2020 at 7:27am PST

अब आधिकारिक रूप से तो नहीं लेकिन कहा जा सकता है कि अप्रत्यक्ष रूप से उन्होंने अपनी फिल्म का ऐलान कर दिया है। ऋचा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो सिल्क कॉटन साड़ी और चेक वाला ब्लाउज पहने नजर आ रही हैं। तस्वीर में उन्होंने रस्टिक जूलरी पहनी हुई है और कहा ये जा रहा है कि उनकी आने वाली फिल्म एक लव स्टोरी ड्रामा फिल्म होगी।

यह लुक काफी डिफरेंट नजर आ रहा है। अभी फिल्म की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि हाल ही में ऋचा एक फिल्म के लिए लुक टेस्ट किया था, जिसकी स्क्रिप्ट उन्हें काफी पसंद आई थी। बता दें कि जल्द ही इस फिल्म को लेकर ऐलान कर दिया जाएगा। वहीं, ऋचा अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय देने की वजह से भी खबरों में रहती हैं। हाल ही में वो सीएए और एनआरसी का विरोध करने को लेकर काफी चर्चा में रही थीं।

chat bot
आपका साथी