रिया चक्रवर्ती ने आज के समय को बताया 'कलयुग' और 'बुरा दौरा', एक्ट्रेस ने फैंस को बताया जिंदगी जीने का ये तरीका

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को काफी मुश्किलों और आरोपों का सामना करना पड़ा है। रिया चक्रवर्ती को आज भी सोशल मीडिया पर ट्रोल करने की कोशिश की जाती हैं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 11:52 AM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 11:52 AM (IST)
रिया चक्रवर्ती ने आज के समय को बताया 'कलयुग' और 'बुरा दौरा', एक्ट्रेस ने फैंस को बताया जिंदगी जीने का ये तरीका
बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, तस्वीर- Instagram: rhea_chakraborty

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को काफी मुश्किलों और आरोपों का सामना करना पड़ा है। रिया चक्रवर्ती को आज भी सोशल मीडिया पर ट्रोल करने की कोशिश की जाती हैं। हालांकि अभिनेत्री निडर होकर हर परिस्थिति का सामना करती हैं। अब रिया चक्रवर्ती ने आज के समय को कलयुग और बुरा दौर बताया है।

यह बात रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया के जरिए कही है। वह अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं। रिया चक्रवर्ती अपने फैंस के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने के समय को कलयुग और बुरा दौर बताया है।

रिया चक्रवर्ती ने पोस्ट में लिखा, 'हम कलयुग में रहते हैं, यह वह समय है जब मानवता को चुनौती दी जाएगी और मानवीय मूल्यों को ढहने का पूरा मौका दिया जाएगा। हमें एक साथ आने की जरूरत है, अपने दिलों में प्यार और करुणा खोजने और उन मानवीय मूल्यों को बनाए रखने की जरूरत है जो हमें बचपन में सिखाए गए थे। इस मुश्किल समय में जीने का यही एकमात्र तरीका है। इसलिए अपने परिवार और प्रियजनों को कसकर पकड़ें..क्योंकि प्यार वास्तव में सभी पर जीत हासिल करता है।'

सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बात करें रिया चक्रवर्ती के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही फिल्म चेहरे में नजर आने वाली हैं। चेहरे 27 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जा रही है। यह एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है।

फिल्म चेहरे में रिया चक्रवर्ती के साथ दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन, इमार हाशमी, अनु कपूर, क्रिस्टल डिसूज़ा, रघुबीर यादव, सिद्धांत कपूर और धृतिमान चटर्जी अहमर किरदारों में नजर आएंगे। आपको बता दें, चेहरे 9 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली थी, मगर कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के जोर पकड़ने के बाद सिनेमाघर बंद होने लगे और चेहरे की रिलीज स्थगित कर दी गयी थी।

chat bot
आपका साथी