रणवीर सिंह को किसने कह दिया फ्लॉप एक्टर, वायरल वीडियो में देखिए

रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं।

By Rahul soniEdited By: Publish:Thu, 06 Sep 2018 05:07 PM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 03:56 PM (IST)
रणवीर सिंह को किसने कह दिया फ्लॉप एक्टर, वायरल वीडियो में देखिए
रणवीर सिंह को किसने कह दिया फ्लॉप एक्टर, वायरल वीडियो में देखिए

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl कुछ दिन पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें अनुष्का कार में से ही एक व्यक्ति को स्वच्छता का पाठ सिखा रही थी। इस वीडियो पर खूब चर्चा हुई थी और जिसको लेकर यह वीडियो बना था उसने सोशल मीडिया पर इसे शेयर करते हुए खूब खरी खोटी सुनाई थी। अब एेसा ही कुछ एक्टर रणवीर सिंह के साथ देखने को मिला है लेकिन यहां मामला स्वच्छता का नहीं बल्कि रैश ड्राइविंग का है। 

रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैl इसमें वह एक रैश ड्राइविंग करने वाले व्यक्ति को ज्ञान देते नजर आ रहे हैंl इस वीडियो में रणवीर सिंह एक आदमी को सही तरह से गाड़ी चलाने का के लिए कहते नजर आ रहे हैंl वीडियो देखकर लग रहा है कि उन्होंने अपना आपा खो दिया। रणवीर के रिएक्शन को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, वह व्यक्ति इतनी बुरी प्रकार से रैश ड्राइविंग कर रहा था कि उसकी गाड़ी रणवीर सिंह के गाड़ी से टकराने वाली थीl वीडियो में तो वह व्यक्ति माफी मांग रहा है लेकिन सोशल मीडिया पर तो उसने रणवीर सिंह को बहुत बुरा कहा है। उस व्यक्ति ने यह भी कहा कि रणवीर सिंह ने उनके साथ बदतमीजी से बात की हैl जो वीडियो आया है उसमें आवाज ठीक से सुनाई नहीं दे रही है, जिससे यह समझ में नहीं आ रहा है कि रणवीर सिंह साफ-साफ क्या कह रहे हैं लेकिन इस वीडियो को देखते हुए यह बात पता चलती है कि उन्होंने अपना आपा ज़रूर खोया हुआ है। खास बात यह है कि इस आदमी ने एक कैमरा छुपा कर रखा है, जिसमें वह रणवीर सिंह के गुस्से को दिखा रहे हैंl इस वीडियो को शेयर करते हुए व्यक्ति ने रणवीर सिंह को लेकर कहा है कि, बात करने की तमीज नहीं है इस इंसान को। आगे भी व्यक्ति ने रणवीर को खरी खोटी सुनाई है। 

🎱 pic.twitter.com/LlS74hnYUL

— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) August 31, 2018

आपको बता दें कि, यह पहली बार नहीं है कि जब किसी कलाकार का इस प्रकार का वीडियो सामने आया हैl इसके पहले अनुष्का शर्मा को उनकी कार की खिड़की नीचे कर एक आदमी को सड़क पर कचरा ना फेंकने के लिए कहते हुए देखा गया थाl उस समय अनुष्का के साथ विराट कोहली को भी ट्रोल किया गया थाl 

यह भी पढ़ें: बाहुबली डायरेक्टर राजमौली के घर बजेगी शहनाई, भक्ति गीत गाने वाली आयेगी

फिल्मों की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। फिल्म को लेकर रणवीर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि वह लंबे समय से इस फिल्म पर काम करना चाहते थे। ऐसी खबरें हैं कि रणवीर सिंह की यह फिल्म महिलाओं की रक्षा करने वाले पुलिस ऑफिसर की कहानी पर आधारित होगा।

यह भी पढ़ें: गोवा में पहली बार अपनी कौन सी गर्लफ्रेंड के साथ गए थे सलमान, खुद खोला राज़

chat bot
आपका साथी