Ranveer Singh ने रोहित शेट्टी के साथ शेयर किया फोटो, लिखा- ‘सर्कस अपने अंतिम शेड्यूल की ओर बढ़ रही है’

अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सर्कस के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर दी। इस फोटो अभिनेता और फिल्म के निर्देशन बात करते नजर आ रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 05:10 PM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 05:10 PM (IST)
Ranveer Singh ने रोहित शेट्टी के साथ शेयर किया फोटो, लिखा- ‘सर्कस अपने अंतिम शेड्यूल की ओर बढ़ रही है’
Ranveer Singh share photo with Rohit Shetty. photo source @ranveersingh instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सर्कस' के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर दी। इस फोटो अभिनेता और फिल्म के निर्देशन बात करते नजर आ रहे हैं।

अभिनेता रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि फिल्ल 'सर्कस' अपने अंतिम शेड्यूल की ओर बढ़ रही हैं। इस पोस्ट को रोहित शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस फोटो को शेयर कर रोहित शेट्टी ने कैप्शन लिखा, ‘ये अब तक की सवारी का नर्क है! और अब... अंतिम उल्टी गिनती शुरू होती हैं! फिल्म सर्कस अपने अंतिम शेड्यूल की ओर बढ़ रही है।’

फिल्म निर्देशक की इस पोस्ट को अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम शेयर किया हैं। रणवीर सिंह के इस फोटो को इंस्टाग्राम पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, उनके इस फोटो को अब तक (खबर लिखे जाने तक) साढ़े चार लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

बता दें कि ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की कहानी विलियम शेक्सपियर के क्लासिक प्ले द कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी के साथ टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आने वाले हैं।

बात अगर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही कवि सिंह की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म साल 1983 में वर्ल्डकप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन कपिल देव की बायोपिक है, जिसमें रणवीर सिंह कपिल देव का लीड किरदारन निभा रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देवी का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा वो फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार के साथ भी नजर आने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी