पद्मावत की शूटिंग के 37वें दिन माँ को फोन कर क्यों रो पड़े रणवीर सिंह

रणवीर अब भी लगातार शूटिंग कर रहे हैं। फ़िलहाल जोया अख्तर की गल्ली बॉय में और फिर रोहित शेट्टी की सिंबा में।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Mon, 05 Feb 2018 05:27 PM (IST) Updated:Mon, 05 Feb 2018 05:27 PM (IST)
पद्मावत की शूटिंग के 37वें दिन माँ को फोन कर क्यों रो पड़े रणवीर सिंह
पद्मावत की शूटिंग के 37वें दिन माँ को फोन कर क्यों रो पड़े रणवीर सिंह

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म पद्मावत की शूटिंग ने सबसे ज़्यादा समय रणवीर सिंह का लिया था और इस दौरान वो इस कदर परेशान हो गए थे कि माँ को फोन कर रोने लगे थे।

एक बातचीत के दौरान रणवीर सिंह ने बताया कि पद्मावत की शूटिंग के 37वें दिन वो माँ को फोन कर रोने लगे थे। इसके पीछे फिल्म को लेकर हो रही अनिश्चितता और देरी थी। तब उन्हें पता चला था कि शूटिंग लगातार 45 दिन दिन तक होनी है, जिसमें उन्हें डांस भी परफार्म करना है और शाहिद कपूर के साथ तलवारबाजी भी। शूटिंग के दौरान उनका शरीर थक गया और मानसिक रूप से भी वो बुरी तरह थक चुके थे। रणवीर सिंह ने कहा लगातार 37 वें दिन शूट करने से उनका बदन टूट गया था और सब्र जवाब दे गया था, इसलिए सिर्फ़ माँ का ही सहारा था। उन्हें ऐसा पहली बार अनुभव हुआ कि इस फिल्म की शूटिंग उन्हें बुरी तरह प्रभावित कर रही थी। न शरीर साथ दे रहा था और नहीं ही दिमाग। फिल्म भी उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाने के लिए पूरी जान लगा दी और उसका अच्छा परिणाम भी मिला। रणवीर के काम को पद्मावत से सबसे अधिक सराहा गया।

रणवीर अब भी लगातार शूटिंग कर रहे हैं। फ़िलहाल जोया अख्तर की गल्ली बॉय में और फिर रोहित शेट्टी की सिंबा में। उन्हें विश्व कप क्रिकेट विजय पर बन रही फिल्म में भी काम करना है।

chat bot
आपका साथी