दीपिका, कटरीना, अनुष्का के साथ लिफ्ट में फंसे रणवीर सिंह, आगे क्या हुआ, जानें पूरा माजरा

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अगले महीने 14 और 15 नवंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे।

By Rahul soniEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 09:11 AM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 09:11 AM (IST)
दीपिका, कटरीना, अनुष्का के साथ लिफ्ट में फंसे रणवीर सिंह, आगे क्या हुआ, जानें पूरा माजरा
दीपिका, कटरीना, अनुष्का के साथ लिफ्ट में फंसे रणवीर सिंह, आगे क्या हुआ, जानें पूरा माजरा

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। हेडिंग पढ़कर अब आप भी सोच रहे होंगे कि ये अचानक ऐसा क्या हुआ कि रणवीर सिंह लिफ्ट में फंस गए हैं और लिफ्ट में उनका सामना कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण से हो गया है। तो हम आपको बता दें कि इस पूरे दृश्य का वास्तविकता से कोई ताल्लुक नहीं है, और एेसे ही इस दृश्य की कल्पना नहीं की है, बल्कि इस दृश्य को फिल्माने का काम करण जौहर ने किया है।

जी हां, करण जौहर के ही दिमाग की उपज है कि उन्होंने रणवीर सिंह को इन तीन अभिनेत्रियों के साथ एक लिफ्ट में फंस जाने की सिच्वेशन दी है। दरअसल, पिछले सीजन में कॉफी विद करण में करण ने रणवीर सिंह से एक दिलचस्प सवाल पूछा था कि अगर कभी रणवीर सिंह किसी लिफ्ट में अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के साथ फंस जाते हैं तो वह क्या करेंगे। इस पर हाजिरजवाब रणवीर ने इसका दिलचस्प जवाब दिया था कि वह ऐसे फिल्मी सिच्वेशन में रणबीर कपूर के बारे में तीनों से गॉसिप करेंगे।

मजेदार बात यह थी कि रणवीर ने यह जवाब करण के शो पर रणबीर कपूर के सामने ही दिया था, जब पिछले सीजन में कॉफी विद करण में दोनों साथ शामिल हुए थे। बता दें कि उस वक़्त कटरीना और रणबीर रिलेशनशिप में थे और दीपिका रणबीर की पूर्व प्रेमिका रह चुकी हैं। वहीं अनुष्का शर्मा शर्मा और रणवीर सिंह की नजदीकियों की चर्चा दोनों के शुरुआती फिल्मी करियर के दौरान रही थी। हालांकि दोनों ने कभी यह स्वीकारा नहीं और दोनों ने जल्द ही एक दूसरे से दूरी बना ली थी। वहीं अब जल्द ही दीपिका रणवीर एक होने वाले हैं। दीपिका रणवीर पिछले छह सालों से एक दूसरे के साथ हैं। फिल्म राम लीला के सेट पर दोनों पहली बार मिले थे। उसके बाद दोनों ही एक दूसरे के साथ हैं। दोनों अब शादी के बंधन में भी बंधने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह के हैं कई सारे नाम, जानिये होने वाली बीवी क्या कह कर बुलाती है

रणवीर सिंह और दीपिका अगले महीने 14 और 15 नवंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे। 

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के बाद अब क्या परिणीति की है शादी की बारी

chat bot
आपका साथी