फिर संजय लीला भंसाली की फिल्म में दिखाई देंगे रणवीर सिंह? दीपिका पादुकोण से हो सकता है मुकाबला

Ranveer Singh In Baiju Bawra संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बारवा में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आ सकते हैं। वहीं यह फिल्म दीपिका पादुकोण की महाभारत से क्लैश कर सकती है।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Wed, 30 Oct 2019 08:48 AM (IST) Updated:Wed, 30 Oct 2019 08:48 AM (IST)
फिर संजय लीला भंसाली की फिल्म में दिखाई देंगे रणवीर सिंह? दीपिका पादुकोण से हो सकता है मुकाबला
फिर संजय लीला भंसाली की फिल्म में दिखाई देंगे रणवीर सिंह? दीपिका पादुकोण से हो सकता है मुकाबला

नई दिल्ली, जेएनएन। निर्देशक संजय लीला भंसाली लगातार एक के बाद एक फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। भंसाली ने गंगूबाई के बाद फिल्‍म बैजू बावरा बनाने का ऐलान कर दिया है और अब तो फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं। अब खबरें आ रही हैं कि भंसाली की फिल्म में एक बार फिर रणवीर सिंह दिखाई देंगे।

बता दें कि इससे पहले कई बार रणबीर और भंसाली की जोड़ी ने पर्दे पर खास कमाल दिखाया है। वहीं खबरें ये भी हैं कि ये फिल्म दीपिका पादुकोण की महाभारत से क्लैश कर सकती है, जिसमें एक्ट्रेस द्रौपदी का किरदार निभा रही हैं। अगर ऐसा होता है कि दीपिका और रणवीर बॉक्स ऑफिस पर आमने सामने होंगे। 

 

View this post on Instagram

All in a days work

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Oct 21, 2019 at 4:58am PDT

इससे पहले संजय लीला भंसाली गंगूबाई पर ध्यान लगा रहे हैं, जिसमें आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। गंगूबाई से पहले भंसाली की फिल्म इंशाल्लाह को लेकर कई खबरें आईं, जिसमें सलमान खान को लेने की बात हो रही थी। बता दें कि अभी गंगूबाई की स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है। वहीं फिल्म बैजू बावरा एक मशहूर म्‍यूजिशियन की रिवेंज स्‍टोरी बताई जा रही है और इसे 2021 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया जा सकता है।

 

View this post on Instagram

Sunday ko kya plan?

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Oct 19, 2019 at 10:39pm PDT

बता दें कि इससे पहले रामलीला, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में रणवीर और दीपिका एक साथ दिखाई दे चुके हैं और संजय लीला भंसाली इनके निर्देशक रहे हैं। इससे पहले खबरें आई थीं कि भंसाली गंगूबाई में भी रणवीर सिंह को कास्ट करना चाहते थे, जिसके लिए रणवीर ने हामी नहीं भरी।  

chat bot
आपका साथी